Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया को लेकर आरटीआई डाला हो तो इन कुछ सुझावों पर ध्यान दें…

मजीठिया वेज बोर्ड लागू किए जाने को लेकर आरटीआई डालने के लिए एक प्रारूप भड़ास4मीडिया ने जारी किया था। उस प्रारूप या किसी भी रूप में जिन मित्रों ने आरटीआई के आवेदन डाले हों, उसके नतीजे सार्वजनिक करना सबके लिए लाभप्रद होगा। इसलिए कुछ सुझावों पर ध्यान देने का कष्ट करें-

मजीठिया वेज बोर्ड लागू किए जाने को लेकर आरटीआई डालने के लिए एक प्रारूप भड़ास4मीडिया ने जारी किया था। उस प्रारूप या किसी भी रूप में जिन मित्रों ने आरटीआई के आवेदन डाले हों, उसके नतीजे सार्वजनिक करना सबके लिए लाभप्रद होगा। इसलिए कुछ सुझावों पर ध्यान देने का कष्ट करें-

अगर आपने आरटीआई का आवेदन डाला हो और 30 दिन के बाद भी कोई सूचना नहीं मिली हो तो प्रथम अपील करें।

प्रथम अपील का तरीका बेहद आसान है। जिस कार्यालय में आने सूचना का आवेदन दिया, उसी कार्यालय या उससे एक श्रेणी वरीय अधिकारी के कार्यालय में प्रथम अपीलीय अधिकारी को संबोधित आवेदन जमा करें। इसमें इतना ही लिखना है कि आपने फलां जनसूचना अधिकारी के पास फलां तारीख को सूचना का आवेदन जमा किया था जबकि अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। आपने आवेदन शुल्क दस रुपया किस रूप में जमा किया इसकी भी जानकारी तथा उसकी फोटो कापी मूल आवेदन की फोटो कापी के साथ भेज दें।

अगर आपको कोई सूचना मिली हो और वह अधूरी या गलत हो तो इसके बारे में भी प्रथम अपील कर दें।

प्रथम अपील करने के बाद भी पूरी सूचना न मिलें तो एक महीने बाद द्वितीय अपील जरूर करें। आपका पहला आवेदन अगर राज्य सरकार के विभाग में किया गया हो, तो राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील करें। आपका पहला आवेदन अगर केंद्र सरकार के विभाग में किया गया हो, तो केंद्रीय सूचना आयोग में द्वितीय अपील करें।

जो भी सूचना मिलती हो, उसे स्कैन करके ई-मेल द्वारा भडास4मीडिया के पास भेजने का कष्ट करें ताकि उस पर सब मिलकर सोच विचार सकें। साथ में अपने मूल आवेदन की कापी भी भेजें। ध्यान रहे कि विभिन्न मीडिया घरानों और विभिन्न सरकारी संस्थानों द्वारा इस मामले में किस प्रकार के जवाब दिये जाते हैं, इसका सामूहिक अध्ययन काफी दिलचस्प और लाभप्रद होगा।

मजीठिया से संबंधित सभी खबरें पढ़ने-जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

भड़ास पर मजीठिया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन