Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

रूसी सरकारी प्रसारक RT ने 7 सितंबर को भारत में अपना हिंदी डिजिटल ऑपरेशन शुरू कर दिया!

प्रमोद जोशी-

रूसी सरकारी प्रसारक RT ने 7 सितंबर को भारत में अपना हिंदी डिजिटल ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके साथ ही भारत में RT की मौजूदगी अब अंग्रेजी भाषा के दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के सबसे बड़े हिंदी भाषी समाचार बाजार तक पहुंच बनाने की दिशा में बढ़ गई है।

RT ने इसके लिए rthindi.com नाम से हिंदी वेबसाइट लॉन्च की है। यह लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS Summit होने वाला है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की भी तैयारी है, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है।

‘फर्क नजरिए का’ है RT Hindi की टैगलाइन

भारत में RT Hindi ने “फ़र्क नज़रिए का” टैगलाइन के साथ अपनी शुरुआत की है। लॉन्च कवर पर पत्रकार रुनझुन शर्मा को प्रमुखता दी गई है। वे RT India में न्यूज हेड हैं और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के मीडिया पूल तक उनकी पहुंच रही है।

इस टैगलाइन के जरिए RT यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि भारत और दुनिया को देखने और समझने का सिर्फ एक नजरिया नहीं हो सकता। इसके साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि दुनिया को समझने के नजरिए हमेशा पश्चिमी देशों के नजरिए तक सीमित नहीं होने चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन