Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पाकिस्तान जीता नोएडा की मीडिया ने और विदेश मंत्री ने वॉर का पहला इंटरव्यू विदेशी पत्रकारों को दे दिया- अफसोस

रवीश कुमार-

विदेश मंत्री ने विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिया है। विदेशी मीडिया की ख़बरों को भारत विरोधी बता देते हैं। विदेश मंत्री ने गोदी मीडिया से बात नहीं की। अगर करते तो और मज़ाक़ उड़ता। सारा फ़ोकस जवाब के बजाए सवाल पर चला जाता कि पूछा या नहीं पूछा। कम से कम यहाँ सारा फ़ोकस जवाब पर है।

उन्हें पता होगा कि गोदी से बात करेंगे तो लोगों को यकीन ही नहीं होगा। जब सरकार विज्ञापन देगी, भारत मंडपम में कोई पराक्रम सम्मेलन होगा तो उसमें ताली बजवा लेंगे।

गोदी मीडिया का हाल सोचिए कि अंग्रेज़ी वाले हिन्दी में बड़बड़ाते रहे और हिन्दी वाले अंग्रेज़ी में हड़बड़ाते रहे, झूठ के दम पर इतना राष्ट्रवाद फैलाया तब भी विदेश मंत्री ने पहला इंटरव्यू विदेशी मीडिया को दिया। गोदी मीडिया की इतनी साख रह गई है। बोल भी नहीं सकता कि हम लोग आधा पाकिस्तान साफ़ कर चुके थे और हमें इंटरव्यू के लायक़ नहीं समझा गया।

NOS चैनल के पत्रकार का सवाल छोटा सा ही था। काश यह भी पूछ लेते कि गोदी मीडिया लाहौर तक चला गया था, आपके हिसाब से कहाँ था..?

  1. लाहौर 2. नोएडा 3. गोदी मीडिया गोदी मीडिया में था।

गेस कीजिए विदेश मंत्री का क्या जवाब होता?

वरिष्ठ पत्रकार और गजब के यूट्यूबर बने रवीश कुमार ने रॉफेल गांधी नामक जिस एक्स पोस्ट को शेयर कर यह लिखा है, वीडियो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन