Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सदगुरु शरण भेजे गए पटना, प्रदीप बरेली एवं धर्मेंद्र मुरादाबाद पहुंचे

दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि सदगुरु शरण का तबादला पटना के लिए कर दिया गया है. उनकी जगह मुरादाबाद में संपादकीय प्रभारी की जिम्‍मेदारी निभा रहे प्रदीप शुक्‍ला को बरेली की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. प्रदीप सोमवार को बरेली में सहयोगियों से औपचारिक मुलाकात के बाद अपनी जिम्‍मेदारी संभालेंगे.

वहीं दैनिक जागरण, मुरादाबाद में धर्मेंद्र त्रिपाठी को संपादकीय प्रभारी की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. धर्मेंद्र ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. वे इसके पहले नोएडा में सेंट्रल डेस्‍क पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इन तबादलों के बाद पुराने संपादकों के खास रहे लोगों में परेशानियां दिखने लगी हैं. बरेली तथा मुरादाबाद यूनिट में संपादकों की मेहरबानी से जिलों में सीनियरों के ऊपर बैठे जूनियर पत्रकार इन बदलावों से ज्‍यादा परेशान दिख रहे हैं. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन