Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘साधना प्राइम न्यूज’ चैनल के मालिकों मोहसिन और मारूफ समेत चार पर 10 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का केस दर्ज

साधना प्राइम न्यूज़ चैनल के मालिक पर गाजियाबाद में 10 करोड़ की रंगदारी का केस दर्ज। गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाने में साधना प्राइम न्यूज़ चैनल के मालिक द्वय मोहसिन खान और मारूफ खान समेत कई लोगों के खिलाफ दस करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

एक बिल्डर द्वारा दर्ज कराए गए इस केस में आरोपी साधना प्राइम न्यूज़ के मोहसिन खान और मारूफ खान के अलावा सौरभ अरोड़ा और एके अरोड़ा हैं। दो अन्य अज्ञात का भी नाम दर्ज किया गया है। इन सभी पर बिल्डर ने पिस्टल के बल पर 5 लाख रुपए और सोने की चेन आदि लूटने का भी आरोप लगाया है।

शिप्रा स्टेट लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक गर्ग ने न्यूज़ चैनल द्वारा अपने साथ किए गए आपराधिक कृत्य के खिलाफ कोर्ट की शरण ली। उनका कहना है कि मोहसिन और मारूफ खान ने उनके ऑफिस में पिस्टल निकाल कर लूटपाट की। उन्होंने यह भी कहा है कि रंगदारी देने के लिए बाकायदे मेल से दबाव बनाया गया।

ज्ञात हो कि साधना प्राइम न्यूज़ चैनल 3 साल पहले मारूफ और मोहसिन ने साधना समूह के राकेश गुप्ता से खरीद लिया था। साधना समूह के पास अपना खुद का न्यूज़ चैनल साधना प्लस नाम से है जिसके हेड बृजमोहन सिंह हैं। साधना प्राइम न्यूज़ और साधना प्लस दो अलग अलग न्यूज़ चैनल हैं। अखबार की खबरों में साधना न्यूज़ छप जाने से मीडिया में कन्फ्यूजन बना हुआ है। रंगदारी का ये मुकदमा साधना प्राइम न्यूज़ और इसके मालिकों मोहसिन-मारूफ के खिलाफ लिखा गया है। इस मुकदमे से साधना प्लस न्यूज़ चैनल का कोई मतलब नहीं है।

रंगदारी के इस प्रकरण के बारे में विस्तार से खबर आज अखबारों में छपी है, जिसे आप यहां भी पढ़ सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन