Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार का आरोप- सेलरी मांगने पर धमका रहे हैं न्यूज चैनल के संचालक!

साधना प्राइम न्यूज़ चैनल में पत्रकार से धोखा… सैलेरी मागने पर मिली धमकी… साधना प्राइम न्यूज़ चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार ने चैनल के अंदर की हालत को उजागर करते हुए संचालकों ए.के. चौधरी व मोहसिन ख़ान के गैर-पेशेवर तौर-तरीके को उजागर किया है. पत्रकार का नाम है कलीम अहमद सिद्दीकी. इन्होंने अपने शोषण की कहानी भड़ास तक पहुंचाई है.

पत्रकार कलीम अहमद सिद्दीकी का कहना है कि साधना प्राइम न्यूज चैनल की एस.आई.टी. में ज्वाइनिंग का भरोसा देकर बिना कोई तनख्वाह दिये चैनल संचालक उनसे स्टिंग ऑपरेशन कराते रहे. जब इनसे आफर लेटर मांगा गया तो ये लोग आनाकानी करने लगे. कलीम के मुताबिक- ”जब मैंने अपने कामों का हवाला देते हुए कहा कि मेरी खबरें व स्टिंग ऑपरेशन चैनल पर भी चलाई जा रही हैं, इसलिए ज्वाइनिंग कराइए… इस पर साधना प्राइम न्यूज प्रबंधन ने एक जनवरी से ज्वाइनिंग दिखाकर ऑफर लेटर तो दे दिया पर कहा कि अभी आप अपने खर्चे पर स्टिंग ऑपरेशन करिए, बाद में हर महीने की एक तारीख को खर्चा व 35000 रुपये सेलेरी आपको देते रहेंगे.”

कलीम अहमद सिद्दीकी का आरोप है कि ज्वाइनिंग के दो महीने बीत जाने पर भी उन्हें खर्च व सेलरी नहीं दिया गया. कलीम का आरोप है कि जब सेलरी मांगी तो चैनल संचालकों ने कहा कि तुम्हारे स्टिंग ऑपरेशन से कोई उगाही नहीं हुई, इसलिए हम तुम्हें सैलेरी नहीं देंगे. कलीम अहमद सिद्दीकी का कहना है कि ये लोग मेरी खबरें व स्टिंग ऑपरेशन चैनल पर चला चुके हैं. टीवी पर चली हुई वीडियो मेरे पास है. ये लोग कुछ स्टिंग ऑपरेशन से कमा भी चुके हैं और कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर रहै हैं ताकि उनसे धन उगाही कर सकें.

कलीम अहमद सिद्दीकी का आरोप है कि बकाया सैलेरी और ए.के.चौधरी द्वारा लिए गए स्पाई कैमरे को वापस मांगा तो ए.के. चौधरी और एम.डी. मोहसिन खान गाली-गलौज पर उतर आए. इन लोगों ने धमकी दी कि अगर तुमने हमसे सैलेरी व न्यूज़ में खर्च की गई रकम मांगी तो हम तुम्हें गायब करा देंगे, मरवा देंगे या किसी झूठे कैस में फंसा देंगे. हमने शिप्रा बिल्डर को भी सबक सिखाया था, वह भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका, हमने बड़े-बड़े पत्रकारों के पैसे नहीं दिये, तुम क्या चीज हो. पत्रकार का कहना है कि अगर भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कभी भी किसी भी रूप में कोई जान माल की हानि होती है तो इसके जिम्मेदार ए.के. चौधरी, एम डी मोहसिन खान, डॉ. मारूफ व इनके साथी होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=uLygDrXpTUs
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन