Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा समूह की महिला एजेंट ने आत्महत्या की, सैकड़ों एजेंटों ने रीजनल मैनेजरों को बनाया बंधक

निवेशकों का पैसा न लौटाने वाले सहारा समूह के कर्ताधर्ताओं की धोखेबाजी के कारण दर्जनों एजेंट अब तक जान दे चुके हैं पर पूरा सिस्टम चुप है सरकार चुप है कोर्ट चुप है मीडिया चुप है

सहारा समूह आग के मुहाने पर है. अपने निवेशकों का पैसा दबाए रखने की जिद के चलते पूरे देश में उबाल है. सबसे ज्यादा दबाव उन एजेंटों पर है जिन्होंने लोगों को पैसा सहारा में लगवाया. लोग सबसे पहले इन्हीं एजेंटों को पकड़ते हैं और आए दिन उन पर दबाव बनाते रहते हैं.

उधर सहारा समूह के कर्ताधर्ताओं ने आंख कान नाक सब बंद कर लिया है. उन्हें मतलब नहीं कि उनके एजेंट रोएं या सुसाइड करें. सुब्रत राय अपने पुराने बिजनेस मॉडल को पुराने तरीके से ही चलाते रहने पर अड़े हुए हैं. सहारा समूह के विज्ञापनों के बोझ तले दबे पूरा मीडिया जगत मौन है. उधर केंद्र और राज्य की सरकारें भी सहारा के सहयोग-समर्थन के एवज में चुप्पी साधे हैं. ऐसे में निवेशक जाएं तो जाएं कहां.

सहारा के एजेंटों से जुड़ी दो खबरें हैं. एक महिला एजेंट ने सुसाइड कर लिया है. इसकी खबर अखबारों में छपी है. नीचे दो अखबारों की कटिंग दे रहे हैं. एक अखबार ने साफ तौर पर लिखा है कि अपने निवेशकों का भुगतान न करा पाने और निवेशकों के दबाव को न झेल पाने के चलते महिला एजेंट ने जान दे दिया.

उधर दक्षिणी कोलकाता और हावड़ा के रीजनल मैनेजरों ने सहारा समूह के मुखियाओं को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सहारा के एजेंटों द्वारा खुद को बंधक बनाए जाने की बात कही है. इस पत्र में रीजनल मैनेजरों ने स्वीकार किया है कि जिन एजेंटों ने अच्छा बिजनेस दिया, उन्हीं के निवेश किए पैसे को हम नहीं दे पा रहे हैं. पढ़िए पत्र-

इसे भी पढ़ें-

निवेशकों के पैसे हड़पने वाले सुब्रत रॉय समेत कई सहारियन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन