Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राष्ट्रीय सहारा के सलाहकार संपादक एस.वी सिंह ‘प्रहरी’ और सहारा हाऊसिंग में जीएम रहे सोमेश सिंह बर्खास्त!

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सहारा ग्रुप के करीब दो वर्ष पूर्व सलाहकार संपादक बनाये गये एसवी सिंह ‘प्रहरी’ (शिव वीर सिंह) को फिलहाल सहारा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर जयब्रत राय ने बर्खास्त कर दिया है।

एसवी सिंह प्रहरी सहारा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव के निजी सचिव और कंपनी में अधिशासी निदेशक पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह रिटेनर के रूप में अपनी सेवायें ओपी श्रीवास्तव के साथ दे रहे थे।

सहारा इंडिया में वह लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसवी सिंह के समर्थकों ने करीब दो साल पहले प्रचारित करना शुरू कर दिया था कि वह जल्द ही सहारा के मीडिया हेड होंगे। फिर बाद में हल्ला हुआ कि वह राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर विजय राय की जगह लेंगे।

एक बार किसी बात को लेकर भयानक नाराज एसवी सिंह ने राष्ट्रीय सहारा के संपादक, प्रबंधक व ब्यूरों के सभी रिपोर्टरों को अपने चैंबर में बुलाकर न केवल अपमानित किया, बल्कि अपशब्दों तक का भी प्रयोग किया। एसवी सिंह ने मीडिया में आने के लिए पहले एसवी सिंह प्रहरी के नाम से धार्मिक लेख लिखना शुरू किया।

यह सभी जानते हैं कि एसवी सिंह प्रहरी का राष्ट्रीय सहारा अखबार में वह आतंक था, जो मीडिया हेड सुमित राय का नहीं था। श्री प्रहरी ने उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग से “राज्य मुख्यालय की मान्यता” लेने का भरपूर प्रयास किया।

फिलहाल प्रहरी को रिटायरमेंट के बाद रिटेनर के रूप सभी पदों पर यथावत काम लिया जा रहा था। उन्हे 22 फरवरी 2025 को बर्खास्त कर दिया गया है।

इसी तरह सहारा हाऊसिंग में जीएम रहे सोमेश सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है। श्री सिंह पर जमीनों की बिक्री में संलिप्तता सामने की बात कही जा रही थी।

देखें लेटर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन