Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एजेंटों ने सहारा के खिलाफ मोर्चा खोला, लिखाया मुकदमा, धरना जारी

खबर मध्य प्रदेश के सतना जिले से है. यहां सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ एक निवेशक ने एफआईआर दर्ज करा दिया है. सतना में एजेंटों ने भी सहारा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और धरना दे रहे हैं.

निवेशकों का पैसा हड़पने के कारण बदनाम हो चुके सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय समेत उनकी कंपनी के 4 लोगों के खिलाफ सतना की सिटी कोतवाली में आईपीसी की धारा 420,34 एवं मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6(1)के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.

निवेशक जितेंद्र गावरी सहारा के एजेंट भी हैं. उन्होंने एफआईआर में सुब्रत रॉय के साथ सहारा क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव,डायरेक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं करुणेश अवस्थी को भी आरोपी बनाया है.

जितेंद्र गावरी ने बताया कि उन्होंने सहारा समूह में 7 लाख 49 हजार रुपए का निवेश किया था. मैच्योरिटी राशि के साथ कंपनी ने उन्हें इस निवेश पर 13 लाख 62 हजार रुपए भुगतान करने का वचन दिया था. लेकिन अभी तक रकम नहीं लौटाई गई. इसके अलावा उसने अन्य निवेशकों के लगभग 10 करोड़ जमा कराए हैं जबकि अन्य एजेंटो ने भी लगभग 300 करोड़ का निवेश सहारा में कराया है.

उधर, सतना में सहारा के एजेंट रीवा रोड स्थित ऑफिस के गेट पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं. रोजाना भाषणबाजी और नारेबाजी चल रही है.कई बार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को एजेंटो ने ज्ञापन भी सौंपा है. अब इन्ही में से एक एजेंट और निवेशक ने सिटी कोतवाली में सुब्रत रॉय और उनकी कंपनी के 3 अन्य डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन