Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सहारा मीडिया में हड़ताल शुरू, सुब्रत राय के तालकटोरा वाले कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगे हड़ताली कर्मी

सहारा मीडिया ग्रुप में वेतन को लेकर सभी यूनिटों में आज से हड़ताल शुरू हो गयी है. दिल्ली, लखनऊ, पटना, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और देहरादून में हिन्दी व ऊर्दू अखबार कर्मी और टेलीविजन के लोग हड़ताल पर हैं. दिल्ली के हड़ताली कर्मियों ने कल दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 3 जून को जहां सुब्रत राय का कार्यक्रम हो रहा है के बाहर प्रदर्शन का फैसला लिया है. वैसे यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा.

हड़ताली कर्मियों ने सभी यूनिटों के लोगों को अपने-अपने कार्यालय के बाहर कल प्रदर्शन का अनुरोध किया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली, लखनऊ में राष्ट्रीय सहारा अखबार आज नहीं छप रहा. अन्य जगह भी लगभग यही स्थिति है. 

ज्ञात हो कि कल नोयडा में टीवी हेड गौतम सरकार और समूह संपादक विजय राय का लोगों ने सेलरी न मिलने के कारण घेराव किया. फिर भी सेलरी को लेकर दोनो अधिकारियों ने कोई आश्वासन नहीं दिया. इसके बाद आज सहारा कर्मी हड़ताल पर चले गए.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Manoj

    June 3, 2016 at 1:12 pm

    Duniya ki sabse chor company

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन