Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा में मीडियाकर्मियों के शोषण के खिलाफ सहारियन कामगार संगठन हुआ सक्रिय

सहारियन कामगार संगठन (ट्रेड यूनियन रजिस्टर्ड संख्या-10063) द्वारा सहारा इण्डिया में कार्यरत कर्मचारियों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण के विरोध में अपर श्रम आयुक्त लखनऊ को एक मांग पत्र दिनांक 01.12.2016 को दिया गया। इसको संज्ञान में लेते हुये इस गम्भीर विषय अपर श्रम आयुक्त द्वारा सहारा प्रबन्धन को एक नोटिस जारी कर उपरोक्त यूनियन के पदाधिकारियों से स्वयं के समक्ष वार्ता करने हेतु दिनांक 08.12.2016 को सहारा प्रबन्धन के अधिकृत अधिकारी को तलब किया था। परन्तु सुनवाई की तिथि पर सहारा इण्डिया के अधिकृत अधिकारी के दिनांक 15.12.2016 तक शहर से बाहर होने का हवाला देकर अपर श्रम आयुक्त से अगली तिथि की मांग की गयी।

इस पर सहारा प्रबन्धन को पुनः दिनांक 16.12.2016 को तलब किया गया था परन्तु सहारा प्रबन्धन की तरफ से कोई अधिकृत अधिकारी श्रम आयुक्त कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसको लेकर अपर श्रम आयुक्त द्वारा कड़ी आपत्ति की गयी। हमेशा की तरह सहारियन कामगार संगठन (यूनियन) के पदाधिकारीगण अपने तमाम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। सहारा प्रबन्धन की ओर से उपस्थ्ति हुये कार्यकर्ता को अपर श्रम आयुक्त द्वारा फटकार लगाते हुये कड़े शब्दों में उनके और समय देने की मांग को नकारते हुये यह आदेश जारी किया कि अगली सुनवाई दिनांक 19.12.2016 को ही होगी जिसमें सहारा प्रबन्धन के अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है।

सहारियन कामगार संगठन द्वारा आज दिनांक 17.12.2016 को इस समस्या के संदर्भ में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन प्रेस क्लब, लखनऊ में किया गया जिसमें सभी प्रमुख समाचार पत्रों, छायाकार एवं इलेक्ट्रिानिक मीडिया के लोग उपस्थित हुये एवं यूनियन के पदाधिकारी श्री ऋषि कुमार त्रिवेदी, हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री श्री उमाशंकर मिश्रा एवं महामंत्री श्री निर्भय कुमार सक्सेना ने अपनी समस्याओं के बारे में मीडिया के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।

सधन्यवाद,
कृते सहारियन कामगार संगठन
लखनऊ, उ0प्र0
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन