Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जब खुद नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि उनका सही नाम क्या है और इसे कैसे लिखा जाए

Shambhunath Shukla : ग्लासनोस्त दर्शन के प्रणेता और सोवियत संघ के कर्ताधर्ता मिखाइल गोर्बाचेव साल 1988 में भारत आए तो दिल्ली के सारे अखबारों को सोवियत सूचना केंद्र ने एक-एक पेज का विज्ञापन दिया। हमारे जनसत्ता को भी दिया गया। मगर उनका नाम गलत न छपे इसलिए कनाट प्लेस के बाराखंभा रोड स्थित सोवियत सूचना केंद्र का एक रूसी अधिकारी हमारे दफ्तर आया और उसने बताया कि साहब आप लोग हमारे नेता का नाम गलत लिखते हैं। उनका सही नाम गोर्बाचेव नहीं गोर्बाच्येव है।

उस रूसी अधिकारी ने स्याही वाले पेन से नागरी लिपि में गोर्बाच्येव का नाम इतना सुघड़ लिखा कि हम उसके मुरीद हो गए। चौधरी चरण सिंह के अंतिम दिनों में उनके विलायतपलट सुपुत्र अजित सिंह ने एक दिन स्वयं आकर बताया कि साहब हमारा नाम अजित सिंह है अजीत सिंह नहीं जैसा कि आप जनसत्ताई लोग लिखते हो। नीतिश कुमार ने खुद हमारे संपादक प्रभाष जोशी को फोन कर बताया था कि मेरा नाम नीतिश कुमार है नीतीश कुमार नहीं। लेकिन आज तक मुझे यह बात समझ नहीं आई कि जब खुद पूर्व प्रधानमंत्री दस्तखत करते समय अपना नाम अटलबिहारी वाजपेयी लिखा करते थे तो अरुण जेटली जैसे बच्चों की हिम्मत कैसे पड़ गई उनका नाम बिगाड़ कर अटलबिहारी बाजपाई बोलने की।

वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन