Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आतंकी सलीम पतला के संपर्क में थे सात मीडियाकर्मी, सबके मोबाइल सर्विलांस पर लगे

अमरोहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दहशत का खतरनाक जाल बुनने में लगे रहे आतंकी सलीम पतला से मीडियाकर्मियों के घनिष्ठ संबंध रहे हैं। चार कद्दावर स्थानीय नेता भी उसको संरक्षण दिए हुए थे। एटीएस को बरामद डायरी से इसकी जानकारी मिली है। साथ ही सलीम ने पूछताछ के दौरान भी ऐसा खुलासा किया है। सो, एटीएस ने इन मीडिया कर्मियों व नेताओं के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। बीते सप्ताह एटीएस द्वारा मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आतंकी सलीम पतला को पकड़ा था। एटीएस की इस कार्रवाई में वसीम ने आंतकी द्वारा संचालित लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गैंग का राजफाश किया।

नतीजतन मुरादाबाद के युवक जावेद और नईम ने मुरादाबाद व अमरोहा में बेची गई चोरी की चार लग्जरी कारें बरामद कराई। अभी एटीएस गुप्त स्थान पर आतंकी सलीम पतला से पूछताछ कर रही है। सलीम के पास से एटीएस को एक डायरी मिली है। जिसमें मुरादाबाद के सात मीडिया कर्मियों से आतंकी सलीम के घनिष्ठ संबंध थे। दो बार कटघर पुलिस ने सलीम पतला को गिरफ्तार किया था तो यही मीडिया कर्मी उसे छुड़ा लाए थे। डायरी के पन्नों में मुरादाबाद के चार स्थानीय कद्दावर नेताओं की कहानी भी लिखी है। वह भी सलीम पतला के लगातार संपर्क में रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या होने पर वह सलीम को संरक्षण देते थे। सभी के मोबाइल नंबर व पैसों का लेनदेन का हिसाब भी इसी डायरी में लिखा है। अब एटीएस ने इन मीडिया कर्मियों व स्थानीय नेताओं के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं।  (साभार- दैनिक जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन