Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जय प्रकाश बने संपादक मण्डल जौनपुर के अध्यक्ष, रामजी महासचिव

JNP Photo1

जौनपुर। सम्पादक मण्डल जौनपुर का चुनाव रविवार को नगर के चहारसू चैराहे के पास स्थित कैम्प कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ जिसके बाद उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। मण्डल के वर्तमान अध्यक्ष कैलाशनाथ एवं महासचिव साजिद हमीद की देख-रेख में सम्पन्न हुये चुनाव में सर्वसम्मति से जय प्रकाश मिश्र को अध्यक्ष एवं रामजी जायसवाल को महासचिव चुना गया जिस पर उपस्थित सम्पादकों ने करतल ध्वनि से समर्थन करते हुये स्वागत किया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष- राकेशकांत पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- यादवेन्द्र दूबे ‘मनोज’, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- अरूण यादव, संगठन मंत्री- छोटे लाल सिंह, संयुक्त मंत्री- राज बहादुर यादव चुने गये।

इसके अलावा समस्त सम्पादकों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। इस मौके पर संरक्षक के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशनाथ, महासचिव साजिद हमीद सहित अन्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सम्पादक मंगला प्रसाद तिवारी, डा. प्रमोद वाचस्पति, समर बहादुर सिंह, चन्द्र मोहन गौतम, सम्पादक प्रतिनिधि वीरेन्द्र मिश्र विराट, अरविन्द पटेल, शैलेन्द्र यादव, सम्पादक प्रतिनिधि डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, मो. रऊफ खां, महेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता के अलावा पत्रकार संजय अस्थाना, लंकेश श्रीवास्तव, विनोद विश्वकर्मा, संजय चैरसिया, रवीन्द्र श्रीवास्तव, दीपचन्द यादव सहित तमाम पत्रकार, छायाकार आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन