Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बड़े चर्चे हैं रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के!

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

यूपी की नौकरशाही अपने चमत्कारों से कई बार भावुक कर देती है, आपके गुर्दे-किडनी-पिट्यूटरी ग्लैंड तक भाव विह्वल हो उठते हैं!!

…पिता मुखिया हों और पुत्र को उसी संस्था में एंट्री मिल जाए ये कितनी सुखद स्थिति है।

मुझे तो लगता है कि कानून में बदलाव करके ‘निपोटिज्म’ को ‘बड़ों’ का मौलिक अधिकार बना देना चाहिए!!!


अवनीश एम विद्यार्थी-

यूपी में ख़ुद को सबसे ईमानदार बताते नहीं थकने वाले अफ़सर पर लगे आरोप बेहद गंभीर है । अपराध हो या भ्रष्टाचार एक बार कदम बढ़ाने के बाद वापस लेना क्या पाप को पुण्य से धोना है ?
योगी सरकार को RERA जैसी न्याय व्यवस्था को स्थापित रखने और मजबूत रखने के लिए ऐसे अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए । वैसे तो व्यवस्था में बहुत ईमानदार अफसर है लेकिन ख़ुद खूब ईमानदार स्थापित करने वालों का अपने कार्यकाल के आख़िरी पखवाड़े में ये सब करता देख यही लगता है , कुछ दीपक अपने अंत में देर तक फड़फड़ाते है और ख़ुद आशियाना भी तबाह कर देते है । #Power_Corridor


ममता त्रिपाठी-

बहन जी के समय में जिस बिल्डर की #नोएडा में तूती बोलती थी उससे भी नज़राना और फिर जबराना वसूल कर लिया साहब ने…

जिन प्रोजेक्ट में बड़े बड़े नौकरशाह से लेकर बड़े बड़े सरकारी वकीलों तक का पैसा लगा हो, साहब उनकी भी गर्दन मरोड़ कर वसूली कर ले रहे हैं…

साहब की क़ाबिलियत तो “भूसे के ढेर में से सुई” खोज लाने की है…नज़राना जबराना तो मामूली बात है…!!

रिटायरमेंट के बाद इनकी तैनाती करवाते वक़्त साथी ब्यूरोक्रेटस ने मुखिया जी को इन्हें सदी का ईमानदार अफसर बताया था…

भ्रष्टाचार पर ऐसे ज़ीरो टॉलरेंस की जयजयकार करिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन