Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पत्रकार संजय हिंदुस्तानी पर छोटे भाई की पत्नी से मारपीट का आरोप, डीएसपी के दखल के बाद दर्ज हुआ मामला

बहरोड़ (राजस्थान) : ऋषिकेश से अपने घर बहरोड़ पहुंची प्रिया तिवारी नामक महिला ने अपने जेठ संजय तिवारी उर्फ संजय हिंदुस्तानी, जो एक कथित पत्रकार और यूट्यूबर हैं, पर मारपीट और गाली-गलौज कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।

प्रिया तिवारी ने इस संबंध में बहरोड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने डीएसपी कृतिका यादव से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। डीएसपी के संज्ञान में लेने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए, जिसके बाद मामला बहरोड़ थाने में दर्ज किया गया।

प्रिया तिवारी ने आरोप लगाया कि संजय हिंदुस्तानी घर के अन्य सदस्यों, यहां तक कि अपनी सास से भी बात नहीं करने देते। वह छिपकर उनसे बात करने को मजबूर होती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह हाल ही में घर पहुंचीं, तो संजय ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया।

महिला का आरोप है कि संजय तिवारी पत्रकार होने का धौंस दिखाकर पुलिस पर दबाव बना रहे थे, जिससे मामला दर्ज नहीं हो रहा था। हालांकि उच्च अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन संजय हिंदुस्तानी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन