Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

थाईलैंड वाली कॉलगर्ल, सात लाख रुपए और संजय सेठ का बेटा!

यूपी के समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने ट्वीट कर भेद खोल दिया है। विदेशी कॉल गर्ल मंगाने वाला अय्याश और कोई नहीं बल्कि लखनऊ के धन पशु संजय सेठ का बेटा है।

इस अय्याश के पिता संजय सेठ की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर भी आईपी सिंह ने ट्वीट किया है। साथ ही यूपी पुलिस को चैलेंज किया है कि क्या उसमें इस अय्याश के ख़िलाफ़ कार्रवाई की हिम्मत है।

देखें ट्वीट-

लखनऊ : सपा प्रवक्ता ने ट्वीट के ज़रिए लगाया राज्यसभा सांसद सेठ पर गंभीर आरोप।

कोरोना काल में भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे की अय्याशी में नहीं आई कोई कमी।

राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे ने सात लाख रुपये देकर थाईलैंड से बुलाई काल गर्ल।

थाईलैंड से बुलाई गई कॉल गर्ल की कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत।

लखनऊ कमीशनरेट पुलिस अब खंगाल रही है तार की आख़िर कैसे चल रहा विदेशी काल गर्ल का नेटवर्क।

पुलिस राजस्थान के ट्रैवेल ऐजेंट की तलाश में, लेकिन राजधानी मे अपनी अय्याशी के लिए बुलाने वाले राज्यसभा सांसद संजय सेठ का बेटा अभी भी पुलिस की जद से बाहर।

10 दिन तक काल गर्ल थी लखनऊ में मौजूद, सम्पर्क में आने वाली का पुलिस लगा रही पता।

काल गर्ल को लखनऊ बुलाने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे से अभी तक नहीं हुई कोई पूछताछ।


दिलीप मंडल-

कोरोना काल में भी नीचता जारी है। बड़े बड़े सेठ-साहूकार थाइलैंड से लड़की लखनऊ ले आए। अपराधियों को इतना कॉन्फ़िडेंस कहाँ से आ रहा है? ट्रैवल पर तो रोक है। कौन हैं जो नियम क़ानून से ऊपर है? कौन हैं लखनऊ का “रसूखदार” बिल्डर जिसकी बात मीडिया बहुत सहम कर रहा है?


ज्ञात हो कि लखनऊ के बड़े व्यापारी संजय सेठ के बेटे ने 7 लाख खर्च करके थाईलैंड से 10 दिन पहले ही कॉल गर्ल बुलाई। लखनऊ आने के 2 दिन बाद ही वो कोरोना संक्रमण की चपेट से बुरी तरह बीमार पड़ गई।रइसजादे ने इस बात की सूचना थाईलैंड एम्बेसी को दी। एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद कॉल गर्ल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गयी।
कॉल गर्ल की मौत के बाद शव के हैंडओवर और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में राजधानी की विभूतिखण्ड पुलिस जद्दोजहद में फंसी रही। पुलिस ने थाईलैंड एम्बेसी में संपर्क करके उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। मजबूरन राजधानी पुलिस ने एजेंट सलमान की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इसी एजेंट सलमान के सहारे कॉल गर्ल भारत आई थी।


उधर अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने थाईलैंड की कॉलगर्ल की रहस्यमय मृत्यु के संबंध में विधिक प्रावधानों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की.

पुलिस कमिश्नर लखनऊ के साथ एसीएस होम तथा डीजीपी सहित को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि मीडिया में आये समाचारों से स्पष्ट है कि थाईलैंड की एक कॉलगर्ल चोरीछिपे लखनऊ में लायी गयी, यहाँ उसके बीमार पड़ने पर अनुचित एवं अवैधानिक ढंग से चोरी-चुपके इलाज कराया गया तथा मृत्यु के पश्चात् भी लखनऊ पुलिस की सक्रिय सहायता एवं सहयोग से उस महिला के शव का अंतिम संस्कार भी चोरी छिपे विधि के प्रावधानों के विपरीत किया गया.

उन्होंने कहा कि आज राजनेता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे ने ही ‘अय्याशी’ के लिए उसे बुलवाया था

अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि इस प्रकरण में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया जाना उचित नहीं है. अतःउन्होंने अविलंब संजय सेठ के पुत्र के खिलाफ सम्यक धाराओं में एफआईआर दर्ज कराते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही कराये जाने की मांग की।

इस बीच, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा लिखते हैं- जब सब कुछ बंद है तो थाईलैंड से व्यापारी का बेटा एक लड़की को बुलाता है ! थाईलैड से लड़की क्यों बुलायी जाती है किसी को बताने की ज़रूरत नहीं ! लड़की कोरोना की चपेट में आ जाती है और अस्पताल में मर जाती है ! जिस समय अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे उस समय इसी व्यापारी पुत्र के जलवे के कारण लोहिया में बेड मिल जाता है !सुना है व्यापारी का पिता अरबपति हैं और राजनैतिक रूप से बहुत प्रभावशाली तो मामले को रफ़ा दफ़ा करने की तैयारी चल रही है !

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन