Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय श्रीवास्तव, विपिन चौबे और निशि भाट ने अपने-अपने संस्थानों से दिया इस्तीफा

पत्रिका डॉट कॉम से पत्रकार संजय श्रीवास्तव अब नेटवर्क18 समूह की रीजनल वेबसाइट्स के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे. पत्रिका डाट काम से इस्तीफा देकर संजय ने सीनियर न्यूज एडिटर के बतौर नेटवर्क18 समूह ज्वाइन कर लिया है. संजय दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, इंडिया टीवी, आजतक, सहारा टीवी, न्यूज नेशन आदि में भी काम कर चुके हैं.

एंकर विपिन चौबे ने ‘एपीएन न्यूज’ से इस्तीफा देकर जी मीडिया समूह से जुड़ गए हैं. विपिन समूह के रीजनल चैनलों का काम देखेंगे. उन्हें सीनियर न्यूज एंकर बनाया गया है. विपिन इंडिया न्यूज के यूपी ब्यूरो चीफ रह चुके हैं.

निशि भाट ने हिन्दुस्तान अखबार से इस्तीफा दे दिया है. वे सात वर्षों से इस अखबार से जुड़ी हुई थीं और प्रिंसिपल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थीं. वे इससे पहले अमर उजाला नोएडा में काम करती थीं. निशि को बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन