Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ में पत्रकार संजय शर्मा की पत्नी का पर्स लूट ले गया हेल्मेट लगाए बाइकसवार

Sanjay Sharma : मेरी पत्नी यूपी सरकार से बहुत नाराज हैं. पिछले दो घंटे से मेरी भी क्लास हो रही है कि तुम लोग कुछ करते नहीं हो. मोहतरमा शाम को लगभग साढ़े सात बजे बाजार से लौटीं और घर के बाहर गाडी लॉक करके मुड़ी ही थीं कि पीछे से बिना नंबर वाली काली पल्सर मोटर साइकिल से हेलमेट लगाये एक साहब उनसे पर्स छीन कर गायब हो गए. मैं भागा भागा घर पहुंचा.

पुलिस भी आई. मैडम को अपने छःहजार रुपये से ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर थी कि गोमती नगर जैसे पॉश इलाके में सरे शाम ऐसी घटना कैसे हो सकती है. मैंने समझाने की कोशिश करी पर वो तो सीधे मुख्यमंत्री से ही नाराज दिखीं और लगे हाथ मुझसे कहने लगी कि तुम पत्रकार भी कुछ कड़ा नहीं लिखते ..भाई काली मोटर साइकिल वाले साहब मुझसे बारह हजार रुपया ले लो पर पत्नी का पर्स वापस कर ,दो क्यों मेरी पत्रकारिता की बैंड बजवा रहे हो.

लखनऊ के पत्रकार संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन