Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीव त्रिवेदी, सुनील कुमार पांडेय, मुनीश शर्मा, राजेश नेगी, साहिल गर्ग, पंकज अग्रवाल, नरेश मेहरा के बारे में सूचनाएं

सहारा मीडिया से डॉ.संजीव त्रिवेदी जल्द न्यूज 24 का हिस्सा बन जाएंगे. संजीव एक दशक से भी ज्यादा समय से सहारा से जुड़े हुए हैं. वे नेशनल ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं. वे पार्लियामेंट, पीएमओ और काग्रेस बीट कवर करते रहे हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद संजीव ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की है.

सुनील कुमार पांडेय ने स्वतंत्र भारत अखबार लखनऊ में सीनियर रिपोर्टर के रूप में जुड़े हैं.

दबंग दुनिया रायपुर से सूचना है कि यहां कार्यरत मुनीश शर्मा अब कार्यमुक्त हो गए हैं. 

दैनिक भास्कर बठिंडा में कार्यरत राजेश नेगी व साहिल गर्ग ने संपादक को नौकरी छोड़ने से संबंधित लिखित नोटिस दे दिया है. इन दो रिपोर्टरों के जाने के बाद दैनिक भास्कर में एडिटोरियल विभाग में केवल दो ही रिपोर्टर रह जाएंगे, उनमें से एक नरिंदर शर्मा व दूसरा गुरप्रेम लहरी हैं.

पीपुल्स समाचार जबलपुर में संपादक रफीक खान के व्यवहार के चलते कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज अग्रवाल ने नौकरी छोड़ दी है. रफीक खान ने उन्हें  १६ जून को अपॉइंट किया था. जुलाई में उनका वेतन ना पर उन्होंने अग्रिम वेतन की मांग की थी. जिस पर कोई जबाब नहीं मिला और उन्होंने बात करना भी उचित नहीं समझा. 

अमर उजाला के पानीपत संस्करण में दो साल काम करने पर मेहनताना उचित न मिलने के कारण नरेश मेहरा ने अमर उजाला को दो जुलाई 2014 से अलविदा कर दिया. अब नरेश मेहरा ने अपनी अगली पारी की शुरुआत दैनिकभास्कर के पानीपत कार्यालय से की है.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन