अभिषेक उपाध्याय-
आख़िरकार पकड़ा गया महाकुंभ की मोनालिसा का डायरेक्टर सनोज मिश्रा। टॉप सीक्रेट ने दिखाई थी ख़बर। टॉप सीक्रेट पर सनोज मिश्रा के पीड़ितों ने आगे आकर सबूत समेत खुलासे किए थे।
इसके फ्रॉड, लड़कियों के शोषण, धोखाधड़ी, कास्टिंग काउच जैसे संगीन आरोपों की तथ्यों के साथ झड़ी लगा दी थी।
हमारे ख़ुलासों के बाद देश भर की मीडिया की नज़र इस ख़बर पर गई। साथ ही “मोनालिसा को बचाओ” का ट्रेंड भी शुरू हुआ।
हमारे ख़ुलासों से भड़के मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने हमारी आवाज़ दबाने की भरसक कोशिश की। महाराष्ट्र में हमारे ख़िलाफ़ NCR दर्ज करवाई। लीगल नोटिस दी।
घटिया क़िस्म के आरोप लगवाए। यहाँ तक कि योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाक़ात वाली अपनी फोटो सोशल मीडिया में प्रमोट कर परोक्ष चेतावनी देने की कोशिश की कि उस पर सत्ता का भी आशीर्वाद है!!
उसे लग रहा था कि अगर उसने टॉप सीक्रेट में ख़बरें रोक दीं तो उसके कारनामे क़ानून की आँखों से सेफ रहेंगे।
मगर अंजाम सामने आ ही गया। सनोज मिश्रा गिरफ़्तार हो चुका है। उम्मीद है कि पुलिस की पूछताछ में सारी कड़ियाँ खुलेंगी।
मोनालिसा का जीवन और भविष्य दोनों सुरक्षित रहेगा। टॉप सीक्रेट पर ख़बरें लगातार जारी रहेंगी। बिना रुके, बिना थके और बिना डरे…
खुशदीप सहगल-
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा को मुंबई लाकर एक्ट्रेस बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म के आरोप में सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है.
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की बेल की अर्जी को खारिज किया. फिर दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. जिस महिला से दुष्कर्म के आरोप में सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी हुई वो झांसी की रहने वाली बताई जाती है.
ये महिला फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती थी इसी सिलसिले में 2020 में उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई. उक्त महिला टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी. इसी के जरिए महिला का सनोज मिश्रा से संपर्क हुआ.
कुछ समय तक बातें होने के बाद सनोज मिश्रा ने इस महिला को फोन किया कि वो 17 जून 2021 को झांसी में है और वो रेलवे स्टेशन पर आकर मिले. इस महिला के मुताबक सनोज मिश्रा ने उसे चार साल तक मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रखा. 6 मार्च 2024 को 28 साल की महिला ने शिकायत में दुष्कर्म, मारपीट, तीन बार जबरन एबॉर्शन कराने, धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई.

ये भी पढ़ें…
क्या महाकुंभ की मोनालिसा ग़लत हाथों में पड़ गई है! देखें ये वीडियो



