Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

वयोवृद्ध पत्रकार आरडी सपरा पंचतत्व में विलीन

सोनीपत : वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार आरडी सपरा का मंगलवार को निधन हो गया है। सेक्टर 15 स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नेत्रदान को समर्पित दृष्टि सेवा समिति के सचिव नरेंद्र भूटानी के प्रेरणा से उनके दोनों पुत्रों राकेश सपरा व अनिल सपरा ने अपनी बहन अलका व संगीता से विचार-विमर्श के बाद अपने पिता के नेत्रदान के प्रति सहमति दी। तत्पश्चात डा. श्राफ चैरिटी आई अस्पताल दिल्ली की टीम द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सपरा दृष्टि के 722वें नेत्रदाता बन गए है। हालाकि सपरा के परिजन उनका देहदान कराने के भी इच्छुक थे, लेकिन मृत्यु में अधिक समय होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

अंतिम संस्कार के समय नगर के पत्रकारों के अतिरिक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, भाजपा प्रवक्ता ललित बतरा, अरूण कौशिक, सुरेंद्र सिंह सैनी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह दहिया, पूर्व विधायक देवराज दीवान, अनिल ठक्कर, आर्य समाज शाति नगर के प्रधान हरीचंद स्नेही, दृष्टि के प्रधान देवेंद्र जैन, नरेद्र भूटानी, मुकेशगोयल, हरभगवान रहेजा, सुभाष वशिष्ठ, हरीश जौहर तथा राजेंद्र गोयल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पाकिस्तान के अलीपुर में 30 अक्टूबर 1931 को जन्मे स्व. सपरा करीब तीन दशक तक यूएनआई, पीटीआई सहित अंग्रेजी व हिंदी के विभिन्न समाचार पत्रों से जुडे़ रहे। वे बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी प्रवृति के व्यक्ति थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन