Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

भड़ास के कंटेंट एडिटर मनीष दुबे के बड़े भाई सतीश दुबे का ब्रेन हैमरेज से निधन

भड़ास4मीडिया के न्यूज़ एडिटर मनीष दुबे के बड़े भाई सतीश दुबे का ब्रेन हैमरेज से आज कानपुर के हैलट अस्पताल में निधन हो गया. बीती 21 अक्टूबर को हाई बीपी की वजह से ब्रेन हैमरेज हुआ था. इसके बाद मधुराज में 3 दिन इलाज चला. वहां से हैलट के न्यूरो विभाग में चिकित्स्कों की देखरेख में इलाज चल रहा था.

इलाज के दौरान उनके किडनी में इन्फेक्शन होने का पता चला. डायलिसिस हुआ. पहली डायलिसिस तक ठीक रहे. आंख वगैरा खोल रहे थे. कल फिर से डायलिसिस हुआ. लेकिन इस बार उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने खूब दौड़भाग और मेहनत की लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनकी उम्र 46 वर्ष थी. अपने पीछे एक 14 वर्षीय पुत्र और पत्नी को छोड़ गए हैं.

अभी एक दिन पहले ही मनीष दुबे ने सोशल मीडिया पर भाई की तबीयत को लेकर पोस्ट पब्लिश की थी जो यूँ है-

बाइस अक्टूबर को ब्रेन हैमरेह हुआ

भड़ास के कंटेट एडिटर Manish Dubey के बड़े भाई का दुखद निधन हो गया है। वह ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद पिछले दो सप्‍ताह से अस्‍पताल में भर्ती थे। इलाज के बाद भी उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। भगवान परिजनों को दुख सहने की हिम्‍मत दें। विनम्र श्रद्धांजलि। -अनिल कुमार (वरिष्ठ पत्रकार)

भड़ास मीडिया के कंटेंट एडिटर प्रिय भाई Manish Dubey जी के अग्रज भाई जो विगत दो सप्ताह से ब्रेन हेमरेज की वजह से चिकित्सा निगरानी मे थे। परिवार के हौसले और सतत परिश्रम ने उन्हें संबल दिया था। किंतु वे अब हमारे बीच नही रहें है….विषम पीड़ा व दुःख की इस घड़ी मे ईश्वर पूरे परिजनों को साहस व धैर्य प्रदान करेंगे। यही कामना है। ईश्वर श्री चरणों में मृत आत्मा को स्थान दे। -आशीष सागर दीक्षित (पत्रकार और एक्टिविस्ट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन