Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगलराज : दबंगों ने दबा ली गाजियाबाद के सायरा बानो की जमीन, मारापीटा

गाजियाबाद : दो बेटियों और एक बेटे के साथ निर्वासन का जीवन जी रही सायरा बानो के सौ गज प्लाट पर दो दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया। ऐतराज जताने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर मौके से खदेड़ दिया। सायरा ने उसी प्लाट को बेचकर अपनी बेटियों की शादी का सपना देखा था। अब न्याय पाने के लिए मीडिया, पुलिस और वकीलों के चक्कर लगाती डोल रही है। 

सिहानी थानाक्षेत्र के सद्दीकनगर क्षेत्र में वर्ष 2009 में सायरा ने सौ गज प्लाट की रजिस्ट्री कराई थी। सायरा ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट में बताया है कि छह महीने पहले सद्दीकनगर निवासी सलीम मलिक और परवेज सैफी ने उसके प्लाट को अपने हिस्से में मिला लिया। प्लाट पर चारदीवारी बनवाकर सायरा ने ताले लगा रखे थे। ताले तोड़कर एक तरफ की बाउंड्री ढहा दी गई। फिर उसमें से सलीम ने 80 गज अपने प्लाट में और परवेज ने 20 गज अपने प्लाट में जोड़ कर कब्जा कर लिया।  

शायरा के पति शकील अहमद साथ नहीं रहते हैं। सायरा की दोनो बेटियों और एक बेटे का भविष्य उसी प्लाट पर निर्भर था। सायरा उसे बेच कर अपनी बेटियों को विदा करने का सपना देख रही थी, लेकिन उस पर दबंगों की नजर लग गई। कब्जे का विरोध करने के लिए जनवरी में जब सायरा प्लाट पर गई थी, उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों के खिलाफ छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद सिहानी थाना पुलिस कोई कार्रवाई करने की बजाय पीड़िता को डाट कर भगा देती है। उसने पुलिस कप्तान और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए। अदालत में गुहार लगाने की उसकी सामर्थ्य नहीं है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन