Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

शाहरुख की लेटलतीफी से नाराज़ पत्रकारों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार

shahrukh khan

मुंबई। बॉलीवुड के “किंगखान” शाहरूख को मीडियाकर्मियों को इंतजार करवाना भारी पड़ गया। खबर है कि शाहरूख के 4 घंटे देरी से पहुंचने से नाराज़ पत्रकारों ने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट कर दिया। दरअसल, शुक्रवार को फिल्म “हैप्पी न्यू ईयर” के प्रमोशन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसमें शाहरूख को शाम 4 बजे तक पहुंचना था। चेन्नई आईटीसी ग्रैंड चोला में इवेंट का शेड्यूल 4.30 था। जबकि शाहरूख 8 बजे पहुंचे।

ऐसे में मीडियाकर्मी लगभग 4 घंटे तक अभिनेता की राह देखते रहे। चार घंटे तक इंतजार करने के बाद गुस्साए पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट कर दिया। जब शाहरूख इवेंट में पहुंचे मीडियाकर्मियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। शाहरूख ने हर एक मीडियाकर्मी को एक्सक्लुसिव इंटरव्यू देने का वादा भी किया लेकिन गुस्साए पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शाहरूख ने कहा था कि वह जिस फिल्म में होते है, वह अपने आप बड़ी हो जाती है। शाहरूख की आगामी फिल्म “हैप्पी न्यू ईयर” दिवाली के मौके पर 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह मुख्य भूमिका में है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन