Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शमित भरतिया, राहुल पांडेय, चाणक्य भाटिया के बारे में सूचनाएं

एचटी समूह की मालकिन शोभना भरतिया के बेटे शमित भरतिया को हिंदुस्तान अखबार को संचालित करने वाली कंपनी एचएमवीएल यानि हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. वे पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे. यह फैसला 4 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया. हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर ने इसकी सूचना नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है.

कंपनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति स्टेकहोल्डर्स की अनुमति मिलने पर की जाएगी. इससे पहले एक फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्‍सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार शमित भरतिया को एचटी मीडिया लिमिटेड में ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया गया था और कंपनी में नॉन एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर बनाया गया था. एचटी ग्रुप इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. ताजी चर्चा इस समूह को मुकेश अंबानी द्वारा टेकओवर करने की है. नोटबंदी के बाद कंपनी भोपाल, इंदौर, कोलकाता और रांची संस्‍करणों को बंद कर चुकी है. नई दिल्‍ली और मुंबई स्थित ब्‍यूरो कार्यालय बंद करने के अलावा इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी में भी इसके कार्यों पर रोक लग गई है.

हरिभूमि डाट काम के इंचार्ज राहुल पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नवभारत टाइम्स दिल्ली के एडिटोरियल पेज वाले सेक्शन में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. फैजाबाद के रहने वाले राहुल पांडेय दैनिक जागरण समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं और तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं.

एबीपी न्यूज के साथ चाणक्य भाटिया ने नई पारी की शुरुआत की है. वे प्रोड्यूसर बनाए गए हैं. चाणक्य इससे पहले एनडीटीवी प्रॉफिट में कार्यरत हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन