Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इस्तीफ़े की अफ़वाहों के बीच शांतनु शुक्ला बनाये गये डायरेक्टर और सीईओ!

टीवी27 नामक एक न्यूज़ चैनल के अन्दरखाने से खबर आ रही है कि शान्तनु शुक्ला को प्रमोट कर चैनल का डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बना दिया गया है!

अभी कुछ दिन पहले से शान्तनु के बारे में कुछ लोग इस्तीफ़े की अफ़वाह उड़ा रहे थे। इस नई ख़बर से अफ़वाहों पर विराम लग जाएगा।

डे नाईट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ़ से संचालित न्यूज़27 चैनल की तरफ़ से शान्तनु को बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने का आंतरिक सर्कुलर समस्त स्टाफ़ के लिए जारी कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक़ सीजीएम एचआर अंकिता परसाई की तरफ़ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि एक जून से शान्तनु शुक्ला की भूमिका निदेशक और सीईओ की होगी। नये एडिटर इन चीफ के तलाश तक आलोक द्विवेदी कार्यवाहक प्रधान संपादक के रूप में काम देखते रहेंगे।

शान्तनु मीडिया इंडस्ट्री में कई चैनलों में प्रमुख पदों पर रहे हैं। वे मीडिया में आने से पहले आईसीआईसीआई बैंक में प्रमुख भूमिका में कार्यरत थे। प्रयागराज के निवासी और वहीं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके शान्तनु का देश के धार्मिक, राजनीतिक और बिज़नेस फील्ड के शीर्ष लोगों से अच्छा कनेक्ट है।

टीवी27 में आने के बाद शान्तनु ने कई बदलाव किए जिसकी वजह से कुछ लोग कार्यमुक्त भी किए गए। इसी वजह से उन पर कई क़िस्म के आरोप भी लगाये गये। उन्हें तरक़्क़ी देकर प्रबंधन ने अपना पूर्ण भरोसा जता दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन