Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शांति भूषण, विवेक तिवारी, शादाब वारसी, मनीष वर्मा, रितेश झा, मनीष मित्तल, विकाश कुमार, विकास सैनी के बारे में सूचनाएं

दैनिक जागरण सोनीपत ब्यूरो के प्रमुख शांति भूषण का तबादला जम्मू कर दिया गया है. चर्चा है कि उन पर आरोप था कि उनके छोटे भाई ने सोनीपत में तीन करोड़ की धोखाधड़ी कर ली लेकिन इसकी खबर दैनिक जागरण में नहीं छपी. दूसरे सभी अखबारों ने धोखाधड़ी की खबर प्रकाशित की.

दैनिक जागरण सोनीपत ब्यूरो के प्रमुख शांति भूषण का तबादला जम्मू कर दिया गया है. चर्चा है कि उन पर आरोप था कि उनके छोटे भाई ने सोनीपत में तीन करोड़ की धोखाधड़ी कर ली लेकिन इसकी खबर दैनिक जागरण में नहीं छपी. दूसरे सभी अखबारों ने धोखाधड़ी की खबर प्रकाशित की.

लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्रिका फस्ट आई में मध्यप्रदेश के पत्रकार विवेक तिवारी को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हैं. विवेक तिवारी इसके पहले मध्यप्रदेश के अग्निबाण भोपाल जबलपुर के स्वतंत्र मत के साथ एसएमबीसी इनसाइट के ब्यूरो प्रमुख के तौर पर अपनी सेवाए दे चुके हैं. विवेक को इम्वा अवार्ड 2016 से सम्मानित किया जा चुका हैं.

समाचार टुडे वेब चैनल में एंकर कम असिस्टेंट प्रोड्यूसर शादाब वारसी की मैनेजमेंट ने छुट्टी कर दी है. उनके स्थान पर मनीष वर्मा को जगह दी गई है. मनीष कुमार वर्मा समाचार टाइम्स में अपनी सेवा दे चुके हैं. वे सीसीएन, चैनल वन के अलावा प्रिंट मीडिया से भी जुडे रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरूआत वॉयस ऑफ लखनऊ से की और उसके बाद कुछ दिन अनंत टाइम्स में भी काम किया.  रितेश झा ने भी समाचार टुडे में बतौर कार्यकारी निर्माता यानि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी की शुरूआत की है. रितेश झा दैनिक जागरण, ईटीवी हैदराबाद, आईबीसी, फर्स्ट इंडिया और डे एंड नाइट में काम कर चुके हं. मनीष कुमार मित्तल ने बतौर वीडियो एडिटर, विकाश कुमार ने वेब डिपार्टमेंट और विकास सैनी ने बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है. समाचार टुडे के लखनऊ ब्यूरो हेड सोनू वर्मा की भी मैनेजमेंट ने छुट्टी कर दी है. आगरा से राज शर्मा को भी हटा दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन