Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

एमपी में जंगलराज : शराब माफिया ने मीडियाकर्मियों और पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ कर पीटा

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शराब माफिया ने पत्रकारों पर लाठी व तलवारों से हमला कर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा. हमले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी माफिया ने हमला कर दिया. इस हमले में सात पुलिसकर्मियों सहित मीडियाकर्मियों को भी गंभीर चोट आई हैं. शुक्रवार देर रात सतना के टुकरिया क्षेत्र में शराब माफियाओं ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी कवरेज करने के लिए मौके पर पहुंच गए.

शराब माफिया ने पत्रकारों को देखकर उन पर भी हमला कर दिया. इस हमले में पत्रकार चंद्रभान कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए. चंद्रभान कश्यप को प्राथमिक इलाज के बाद सतना से जबलपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए. माफियाओं ने उन पर भी हमला कर दिया. इस हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए है. जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया हैं. पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन