Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कैंसर से जूझ रहे काशी के गरीब पत्रकार की आर्थिक मदद के लिए कई लोग आगे आए

कैंसर से जूझ रहे बनारस के पत्रकार शशिभूषण तिवारी की आर्थिक मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं. झांसी से मुकेश वर्मा ने सुचित किया है कि ‘झाँसी मीडिया क्लब’ की ओर से 5100 की राशि भेजी गई है और आगे भी आर्थिक मदद की जाती रहेगी.

झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने एक संदेश के जरिए बताया- ‘प्रिय बडे भाई यशवंत जी, भड़ास 4 मीडिया से पत्रकारों के सुख-दुख के बारे में काफी कुछ पता चलता रहता है। न्यूज चैनल व अखबार के सम्पादकों-मालिको द्वारा पत्रकारों के किये जा रहे उत्पीड़न व अन्य पत्रकारों की समस्याओं को आप अपने पोर्टल भड़ास4मीडिया के माध्यम से प्रकाशित कर उनकी मदद करते हैं। इसके लिए झाँसी मीडिया क्लब आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता है। हमे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी आप पत्रकारों की समस्याओं को इसी प्रकार अपने माध्यम से प्रकाशित कर उन्हें न्याय दिलाएंगे। वाराणसी के शशि भूषण जी की खबर आपने प्रकाशित की। उसके बाद उनके परिवार की मदद को कई पत्रकार आगे आ गए। हम आपका पुनः आभार व्यक्त करते हैं। आप बधाई के पात्र हैं।’

उधर, एक आईपीएस अधिकारी ने पत्रकार शशिभूषण तिवारी के इलाज के लिए अपने वेतन में से पांच हजार रुपये भेजे हैं. इस अफसर ने अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध किया है.

इनके अलावा भी बहुत सारे लोगों ने शशिभूषण की मदद की है.

अगर आपने अब तक कोई मदद नहीं की तो फौरन सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक, जो भी देने की स्थिति में हों, शशि भूषण के एकाउंट में ट्रांसफर कर दें. उनके एकाउंट का डिटेल इस खबर में है-

कैंसर से जूझ रहे दैनिक जागरण बनारस के पत्रकार को आर्थिक मदद की जरूरत

ये भी पढ़ें-

ईमानदारी की सजा भोग रहे हैं पत्रकार शशिभूषण तिवारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन