Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रिका में शत्रुघ्न गुप्ता, आलोक पांडेय, ऋषि जैसवाल, शिवमंगल समेत कई के तबादले

शत्रुघ्न गुप्ता

पत्रिका मध्य प्रदेश में कई लोगों को इधर से उधर किया गया है। ग्वालियर पत्रिका से सिटी डेस्क इंचार्ज शत्रुघ्न गुप्ता का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है। शत्रुघ्न पिछले साढ़े तीन साल से ग्वालियर में थे। इससे पहले वह दैनिक भास्कर भोपाल, नवदुनिया भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल और दैनिक आज समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं। शत्रुघ्न को डेस्क का माहिर माना जाता है। लखनऊ में भी उन्हें डेस्क पर ही भेजा गया है। वह जनरल, सिटी, रीज़नल आदि डेस्क पर काम कर चुके हैं। उन्हें रिपोर्टिंग का भी काफी अनुभव है। शत्रुघ्न बनारस के रहने वाले हैं।

सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पत्रिका प्रबन्धन जल्द ही अख़बार लांच करने की तैयारी में है। इसी लिए वह यूपी में टीम तैयार कर रहा है, ताकि जब लॉन्चिंग हो तो कोई दिकत न हो। पत्रिका ने यूपी के अधिकतर शहरों में स्टाफ रख लिया है। पत्रिका प्रबंधन ने शत्रुघ्न के अलावा भोपाल से आलोक पाण्डेय को भी लखनऊ भेजा है। इसके अलावा ग्वालियर से ऋषि जैसवाल को उज्जैन, भोपाल से शिवमंगल को होसंगबाद भेजा है। सूत्र बताते हैं कि अभी कई और लोगों के ट्रांसफर होने हैं, जिसकी लिस्ट बनकर तैयार है। जल्द ही अन्य कई के तबादले होंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन