Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

शिरडी दर्शन के लिए जा रहे इंदौर के पत्रकार रामदयाल राठौर को आगरा-मुंबई हाइवे पर लूटा

बडवानी : मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गवाडी के समीप शिर्डी जा रहे एक पत्रकार और अन्य लोगों को लूटने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है.  पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से प्रकाशित एक अखबार के पत्रकार रामदयाल राठौर की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गयी है.

शिकायत के मुताबिक रामदयाल अपनी पत्नी-बच्चों व पड़ोसी के साथ 29 अक्टूबर की रात्रि इंदौर से शिर्डी जा रहे थे. आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गवाडी ग्राम के समीप चालक को नींद आने पर उसने मुंह धोने के लिए वाहन रोक लिया.  इसी दौरान चार अज्ञात बदमाों ने रामदयाल और चालक को काबू में कर करीब एक लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 49 हजार रुपए लूट लिए. उन्होंने रामदयाल से मारपीट भी की.

घटना के बाद लुटेरों ने पीडितों को शिर्डी जाने के लिए लूटी हुई राशि में से तीन हजार रुपए भी लौटाए. रामदयाल अपने नियत कार्यक्रम के मुताबिक शिर्डी गए और लौटने के दौरान सेंधवा में मामला दर्ज कराया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन