Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शुभम सिंह NEWS24 MP-CG के हिस्से बने

न्यूज एंकर और प्रोड्यूसर शुभम सिंह राजपूत ने ”न्यूज 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़” के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है। यहां शुभम सिंह अब वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज 24 मप्र-छग के न्यूज एडिटर (संपादक) अभिलाष मिश्रा की टीम का हिस्सा बन गए हैं। यहां शुभम सिंह ने बतौर एंकर/ असोसिएट प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है।

इसके पहले शुभम सिंह सहारा समय, इंडिया न्यूज, एपीएन, के अलावा मध्यप्रदेश के कई न्यूज चैनलों के साथ दूरदर्शन केन्द्र और समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं। इटारसी के रहने वाले शुभम ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय नोएडा से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में डिग्री हासिल करके एक यूट्यूब चैनल से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे 5 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन