Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

पत्रकारिता का भविष्य अब ‘सोलो जर्नलिज्म’ का है!

Portrait of a smiling bald man wearing glasses and a dark collared shirt, indoors.

समीर चौगावंकर-

खबरों और समाचारों पर दशकों से एकाधिकार रखने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सोशल मीडिया ने बेदखल करना शुरू कर दिया है।

यूट्यूब खबरों का नया ठिकाना है। गंभीर खबरों का तथ्यात्मक और सटीक विश्लेषण जानने के लिए जनता अब यूट्यूब की और रूख कर रही हैं।

पत्रकारों का आशियाना भी यूट्यूब बन गया है। अब पत्रकार सेवानिवृत्त नहीं होता। यूट्यूब पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जिन खबरों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगल रहा है, उस खबर को पूरे सच के साथ सोशल मीडिया उगल रहा हैं।

न्यूजरूम के चमकते चेहरे भी आज यूट्यूब की दुनिया में अपनी जगह बना रहे हैं और इले​क्ट्रानिक मीडिया की चमक दमक को छोड़ रहे हैं।

अब सोलो जर्नलिजम का जमाना हैं। एक यूट्यूबर अपनी खबरों से सरकार की नींद उड़ा रहा है और जमे जमाए संस्थानों को चुनौती पेश कर रहा है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दबदबा रखनेवाले भी अब यूट्यूब पर अपनी ताकत झोक रहे हैं। अब खबरें किसी भी मीडिया समूह के सामने दम नहीं तोड़ती। खबरों के रखरखाव और उसे जस का तस परोसने के लिए सोशल मीडिया मौजूद हैं। दर्शक किसी का गुलाम नहीं रहा। कभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चक्कर लगाने वाला वर्ग अब सोशल मीडिया पर बिंदास चहलकदमी कर रहा हैं।

एक ऐसा दौर जिसमें संस्थानों की पत्रकारिता और उसकी संभावना बुरी तरह से खत्म हो रही हैं, ऐसे में सोशल मीडिया भरोसे पर खरा उतर रहा हैं।

आज का हर पत्रकार भविष्य का यूटूबर होगा। लेकिन यूट्यूब पर खड़ा वही होगा, जो जनता के साथ खड़ा होगा।

भविष्य सोलो जर्नलिज्म का है। सोलो जर्नलिज्म की दुनिया बड़ी होगी। ओपिनियन बेस्ड पत्र​कारिता अब रूटीन और पक्षधर पत्रकारिता को पीछे छोड़ रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन