Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगलराज : सपा विधायक के भाइयों ने छोटी-सी बात पर युवक को गोलियों से भून डाला, मौके पर ही मौत

गोंडा। सत्ता के नशे में चूर बलरामपुर के सदर विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने बरात से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गाडिय़ों की भिड़ंत के बाद गालीगलौज का विरोध किया था। मौका-ए-वारदात से सचिवालय पास व विधायक की पदनाम पट्टिका लगी गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। वारदात रात करीब डेढ़ बजे गोंडा के धानेपुर क्षेत्र में रेहराबाजार रोड पर गोदहना गांव के पास हुई। क्षेत्र के करियापुरवा गांव में बरात आई थी।

रात करीब एक बजे जयराम व आठ अन्य बराती एक बोलेरो से वापस घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में रेहराबाजार रोड पर बोलेरो की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बरातियों के वाहन से भिड़ी कार में सवार लोग चले गए। बराती अभी अपनी गाड़ी लेकर रवाना भी नहीं हो पाए थे कि दो गाडिय़ों में सवार होकर करीब आठ-दस लोग वहां आ धमके। उन्होंने बरातियों पर हमला बोल दिया।

जयराम ने अपनी गाड़ी में हुए नुकसान का हवाला देकर विरोध किया तो सब बौखला गए। दबंगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। अन्य बराती तो निकल लिए मगर जयराम वहीं फंस गया। दबंगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां दाग उसके सीने को छलनी कर दिया। उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस बीच वहां से भागे बराती गांव पहुंचे और घटना की सूचना दी।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जयराम सड़क पर पड़ा था। इस मामले में उसके भाई तिलकराम की तहरीर पर सपा विधायक के तीन भाइयों अन्नू पासवान, अंगद पासवान व साधू पासवान समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लखनऊ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एसपी गोंडा प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं है जोआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन