मनीष शर्मा-
Special Ops Season 2.0 -रिव्यु… Special Ops कुछ गिने चुने OTT सीरीज में से एक है, जिसका बेसब्री से इन्तजार हो रहा था….. और यह सीरीज वाकई में deliver करती है.
चाहे इसका पहला season हो, फिर 1.5 आया…..सब दमदार रहे हैं. ऐसे में 2.0 कैसा है…आइये जानते हैं.
इस तरह की कहानी हम कई बार देख चुके हैं… खासकर नीरज पाण्डे की फ़िल्म और सीरीज में कहानियों का यही पैटर्न रहता है…… लेकिन फिर भी उनका Treatment और नये नये elements उनकी कहानियों को एकदम अलग बनाते हैं.
सबसे बड़ी बात है, वह अतीत में हुई घटनाओं को और देश में चल रही समस्याओं को इस तरह से अपनी कहानियों में गूंथ देते हैं… कि मज़ा आ जाता है. वह निर्विवाद रूप से इस समय Thriller के राजा हैं. श्रीराम राघवन और नीरज पांडे… दोनों इस विधा के experts हैं.
जहाँ तक एक्टिंग की बात आती है….. हर किरदार अच्छे से लिखा गया है, और सबने अपना काम अच्छे से किया है…… लेकिन KK हमेशा की तरह शानदार रहे हैं…. और उनमे कुछ ऐसे traits हैं.. जो उन्हें इस समय सबसे अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में स्थान देते हैं.
ख़ासकर उनके expressions बदलने का ढंग. चाहे मंत्रियो और बड़े अफसरों से Sarcastic टोन में बात करना हो… या फिर अपनी बेटी से बात करते हुए रो देना और अगले ही क्षण Mission को control करना….. KK गजब ही करते हैं.
मिशन ख़त्म होने के बाद जब वह दरवाजे से बाहर निकलते हैं… उस समय हर दर्शक उनकी जीत की अहमियत को समझ सकता है.
सीरीज की एडिटिंग बढ़िया है….सिनेमाटोग्राफी जबरदस्त है….ख़ासकर विदेशो में फिल्माये गए शॉट्स उच्च स्तर के हैं. Background music शानदार है.. और जो मुख्य थीम है, उसके अलग-अलग वर्जन सुनने में अच्छे लगते हैं. अब आते हैं असली रिव्यु पर.
क्या इसमें दिखाई गयी कहानी सच है…. या फिर कपोल कल्पना है?? वैसे भी इस बार जो मुख्य थीम है.. वह AI और Cyber Warfare है.
Technically देखें… तो सीरीज में बताई गयी हर घटना, हर बात रियल लाइफ के references से आयी है. यह शायद पहला Mainstream फ़िल्म या सीरीज है, जिसमे चीन के भारत विरोधी रुख को, उसकी हरकतों को खुल कर दिखाया गया है
कैसे चीन भारत पर Cyber attack करता है… कैसे Apps के द्वारा data चुराया जाता है, कैसे Fake कम्पनिया बना कर काम किया जाता है…. और कैसे देश में अपने प्यादे बैठाये जाते हैं…… और डिजिटल दुनिया के कैसे-कैसे खतरे हैं.
सीरीज में कुछ ख़ास तरह के Cyber attack दिखाए हैं. Social Engineering – इसमें आप अपने टारगेट की जानकारी जुटाते हैं… उनके social मीडिया accounts से, उनके ईमेल्स से, उनसे चैट करके, उनके Digital Footprints से.
कैसे hackers से बात करके उससे जानकारी ली जाती है. कैसे मुख्य विलेन की सारी जानकारी निकाली जाती है…. KK के बारे में, उनके परिवार के बारे में जानकारी निकाली जाती है.
हमारा भी सारा data, हमारी जानकारी, हम कहाँ आते हैं जाते हैं, हमारी लोकेशन, हमारी आदतें, हमारी Preferences, हमारे Accounts पासवर्ड्स, Financial Information, Demographic जानकारी…. सब कुछ ऑनलाइन मौजूद रहती है….. कोई चाहे तो आपकी सारी कुंडली आराम से खोल सकता है.
दूसरा है Man In The Middle attack – इसमें दो लोग आपस में चैट कर रहे होते हैं, और हैकर उनके Interaction से अपने महत्व की जानकारी चुरा लेता है.
यह सब संभव है…. होता है. इन्ही तरीकों से आम लोगों की जानकारी ले कर उन्हें लूटा जाता है…. Financial और कॉर्पोरेट फ़्रॉडस होते हैं…. Espionage attacks होते हैं.
सोचिये इजराइल को कैसे पता लग जाता है कि ईरान बम बना रहा है? या भारत को कैसे पता लगता है कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने कहाँ हैं. कुछ तो लोकल सोर्स होते हैं… बाकि उनके Transmission को सुन कर, समझ कर या कई बार हैक करके ही पता लगता है.
सीरीज में दिखाया है कि चीन और अमेरिका हमारे देश के UPI के data का access लेना चाहते हैँ. आप सोचेंगे कि इससे क्या हो सकता है?
अगर ऐसा हो जाए तो ये देश जब चाहें, हमारे देश की आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर को ठप्प कर सकते है. लेकिन.. भारत ने भी UPI और अन्य Financial इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया है…. इसके बारे में आप सुप्रीम कोर्ट में चले आधार के केस के बारे में पढ़िए… उसमें बताया है कि आधार और अन्य Data को सुरक्षित करने के लिए क्या-क्या उपाय उठाये गए हैं.
UPI भी पूरी तरह से आधार पर ही निर्भर करता है. पिछले कुछ सालों में चीन ने हमारे ऊपर Cyber attack में बढ़ोतरी करी है….हमारे Vital Installations पर attack होते ही रहते हैं. तो क्या जैसा सीरीज में दिखाया गया है… हमारे पास ही कोई Digital टीम, hackers और Unknown Men हैं.. जो विदेशो में जा कर mission करते हैं. जी बिलकुल हैं.
NTRO, RAW, IB और अन्य डिपार्टमेंट्स की teams हैं.. मिलिट्री इंटेलीजेंस भी है… इसके अलावा कई Govt Sponsored ग्रुप्स भी हैं.. जो रात दिन सभी सरकारी और अन्य महत्वपूर्ण Sites और Digital इंफ़्रा की सुरक्षा करते हैं.
इसके अलावा ढेरों अनाम और अनजान Cyber Warriors भी हैं…. प्राइवेट ग्रुप्स भी हैं… जो समय समय पर महत्वपूर्ण Digital इंफ्रास्ट्रक्चर की Vulnerability check करते रहते हैं… और अपना फीडबैक शेयर करते हैं…. इन्हे Ethical Hackers कहते हैं.
साथ ही यह लोग चीन, पाकिस्तान, टर्की जैसे देशों पर समय समय पर cyber attack भी करते हैं. वहीं Unknown Men के बारे में तो बताने की अब जरूरत ही नहीं है…. उनकी मेहनत की खबरें हम रोजाना पढ़ते ही हैं.
कुल मिलाकर, अच्छी सीरीज है…. इसे देखिये, अपने परिवार को दिखाइए, इससे सीखिये और उसे अपने जीवन में उतारिये. हम डिजिटल दुनिया में रह रहे हैं….. इसके खतरे भी बहुत हैं….. सावधानी में ही बचाव है.



