Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक से परेशान उपसंपादक ने दिया त्यागपत्र, मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

रायपुर। नईदुनिया समाचार पत्र के रायपुर यूनिट में कार्यरत उप संपादक अभिषेक परौहा ने संपादक सतीश श्रीवास्तव से परेशान होकर संस्थान से त्याग पत्र दे दिया है। त्यागपत्र में संपादक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।

सम्पादक सतीश श्रीवास्तव प्रायः अपने सहकर्मी को परेशान करता था। तंग आकर उप संपादक अभिषेक परौहा ने स्थानांतरण हेतु आवेदन दिया और स्टेट हेड सद्गुरु सरण अवस्थी से फोन पर बात की।

स्टेट हेड से बात करने पर भड़के संपादक ने अन्य सहकर्मियों के सामने बेज्जती करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मारने पीटने की धमकी दी। इसकी शिकायत स्टेट हेड और एच आर को करते हुए उपसंपादक अभिषेक ने स्थानांतरण का निवेदन कर त्यागपत्र सौंप दिया।

संपादक की कार्यप्रणाली से अन्य कर्मी भी परेशान हैं और दबी जुबान चर्चा भी करते हैं। इसके पूर्व भी कई कर्मियों ने त्यागपत्र दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन