Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुभाष चंद्रा और उनके बेटे से पूछताछ करेगी सेबी!

मीडिया मुगल बनने का सपना देख रहे सुभाष चंद्रा अब घपलों-घोटालों के आरोपों से घिरे हैं और उनसे तगड़ी पूछताछ हो सकती है. उनका बेटा पुनीत गोयनका भी फंस गया है. बाजार नियामक सेबी ने इन दोनों बाप बेटे से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है. सुभाष चंद्रा और उनका बेटा पुनीत गोयनका पर आरोप है कि इन्होंने अपनी कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज कंपनी से मीडिया कंपनी में फंड ट्रांसफर कर दिया है.

सेबी इन आरोपों की जांच कर रहा है। इसी जांच के सिलसिले में पूछताछ किए जाने की संभावना है।

कंपनी के प्रमोटर सुभाष चंद्रा और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) पूछताछ करने की जो योजना बना रहा है, वह जांच का ही हिस्सा है. यह जांच अप्रैल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है.

पिछले साल जून में सेबी ने कहा था कि जी एंटरटेनमेंट से ₹200 करोड़ निकाले गए. अब फिर सेबी ने आरोप लगाया है कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के खातों में ₹2000 करोड़ की गड़बड़ी की गई है. इस रकम को लेकर पूछताछ के लिए सेबी ने जी एंटरटेनमेंट के प्रमोटर सुभाष चंद्रा, उनके बेटे पुनीत गोयनका और कुछ बोर्ड सदस्यों को बुलाया है.

उधर कंपनी ने आरोपों को गलत बताया है.

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर के बीच दिसंबर वर्ष 2021 में 10 अरब डॉलर का मर्जर समझौता हुआ था. सोनी पिक्चर ने 22 जनवरी को यह समझौता अपने स्तर पर रद्द करने का ऐलान कर दिया था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन