Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मजीठिया क्रांतिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत

घंटों बाद पहुंचे गोताखोर, पुलिस ने भी नहीं की समय पर मदद… वाराणसी से एक दुखभरी खबर आ रही है। राजस्थान के सीकर के रहने वाले तथा दैनिक भास्कर के जोधपुर यूनिट के प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत मजीठिया क्रांतिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के २१ साल के बेटे सुबोध शर्मा की शुक्रवार को वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी।

सुबोध ७ जून को सुबह पुरे परिवार के साथ काशी दर्शन के लिये गये थे। वहां अस्सी घाट के पास गंगा नदी में नहाते समय सुबोध पानी में डूब गये।

बताते हैं कि पुरुषोत्तम शर्मा बेटे सुबोध और पुरे परिवार तथा कुछ रिश्तेदारों के साथ काशी गये थे जहां से अगले दिन उन्हें अयोध्या जाना था। इसी बीच गंगा नदी में नहाते समय सुबोध शर्मा पानी में डूब गये। बताते हैं कि जब काफी देर तक सुबोध पानी से बाहर नहीं निकले तो पुरुषोत्तम शर्मा तुरंत पास की पुलिस चौकी गये मगर वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

उन्होंने १०० नंबर पर फोन किया तो ठीक से जवाब नहीं दिया गया।

बाद में काफी देर बाद पुलिस और गोताखोर की टीम वहां पहुंची। सुबोध को पानी से निकालकर ट्रांमा सेंटर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। रोता बिलखता यह परिवार सुबोध के शव के साथ राजस्थान के सीकर जिले के खाचरियावास गांव पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुरुषोत्तम शर्मा मजीठिया क्रांतिकारी भी हैं। उनके पुत्र शोक की खबर मिलते ही मजीठिया क्रांतिकारियों और मीडियाकर्मियों में शोक की लहर फैल गयी।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
९३२२४११३३५

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन