Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सुब्रत राय के साथ मोदी की तस्वीर, फिर तो मोदी को भी अरेस्ट करे सीबीआई : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. केंद्र की मोदी सरकार जिस तरीके से ममता बनर्जी और उनकी राज्य सरकार को लगातार परेशान प्रताड़ित कर रही है, उसके जवाब में ममता बनर्जी ने मोदी पर सीधे निशाना साधना शुरू कर दिया है. शारदा घोटाले के मामले में अपने परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. आज उन्होंने कोलकाता में पीएम मोदी की सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के साथ की तस्वीर दिखाते हुए सवाल पूछा कि क्या इस तस्वीर के आधार पर सीबीआई पीएम मोदी को गिरफ्तार करेगी?

कोलकाता की रैली में ममता बनर्जी जिस तस्वीर को दिखा रही हैं उस तस्वीर में पीएम मोदी सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के साथ हैं जो निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं . अब इस तस्वीर को दिखाते हुए ममता सीबीआई से सवाल पूछ रही हैं कि क्या एक आरोपी के साथ तस्वीर में दिखने भर से सीबीआई पीएम को गिरफ्तार करेगी? ममता बनर्जी ने लगे हाथों मोदी सरकार और सीबीआई को चुनौती देते हुए कहा कि वो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि शारदा चिट फंड में गिरफ्तारी के बावजूद मदन मित्रा पहले की तरह परिवहन और खेल मंत्री बने रहेंगे . ममता ने पूरे मामले को लेकर संसद में प्रदर्शन की भी बात कही है. आपको बता दें कि सीबीआई ने शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में ममता के मंत्री मदन मित्रा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 16 दिसंबर तक के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन