Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सांसद ने हिंदू देवताओं को दी बेहूदा गालियां, अमिताभ ठाकुर बोले FIR दर्ज करो

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी, उत्तर प्रदेश को 1.14 मिनट की एक टेलिफोनिक बातचीत भेज कर मामले में एफआईआर की मांग की है.

इस बातचीत में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति से गाली गलौज करने के साथ ही हिंदू देवता के प्रति भी घोर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है.

अमिताभ ठाकुर के अनुसार गाली गलौज कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक द्वारा कन्नौज नगर पालिका के प्रत्याशी कन्हैया जी के सहयोगी सजल गुप्ता को 15 फरवरी 2024 की बातचीत में दी गई बताई गई है. उन्होंने स्वयं भी सुब्रत पाठक के पूर्व से उपलब्ध ऑडियो से इस आवाज को मिलाई तो प्रथमदृष्टया आवाज मेल खाती दिखती है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी सुब्रत पाठक पर पुलिस चौकी में घुसकर मारपीट करने और एक दरोगा के साथ घोर अभद्रता किए जाने के आरोपों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उन्होंने इस मामले में अविलंब कार्यवाही की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन