Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जनसत्ता अखबार और आजतक चैनल से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार सुमित मिश्रा का निधन

खबर आ रही है कि जनसत्ता अखबार और आजतक न्यूज चैनल से लंबे समय से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार सुमित मिश्रा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वे काफी अरसे से बीमार चल रहे थे. उनके पुत्र प्रथम मिश्रा ने अपने जानने वालों को पिता के निधन के बाद जो संदेश भेजा है, वह इस प्रकार है-

With profound grief , this is to inform you that my father Shri Sumit Mishra (AAJTAK) formerly in JANSATTA has left us for the heavenly abode early this morning. Cremation will be held at Nigam Bodh Ghat at 5 PM today
Pratham Mishra
8010085223

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने सुमित मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि आजतक और जनसत्ता में लंबे समय तक काम कर चुके सुमित जी हम सबके के बेहद अजीज थे. ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की ताकत दे और सुमित जी की आत्मा को शांति. पत्रकार संदीप ठाकुर और संजीव चौहान ने भी सुमित जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सुमित जी के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव लिखते हैं :

”आज तक और दिल्ली आज तक में सहयोगी रहे सुमित मिश्र चल बसे। सुमित लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुमित जनसत्ता से भी जुड़े रहे थे। अखबार में थे तो उनकी रिपोर्टिंग की धाक थी। शानदार शख्सियत थी। दिल्ली शहर और यहां की कांग्रेस-बीजेपी की राजनीति की रग-रग से वाकिफ। सज्जन,शालीन इन्सान, बेहद मिलनसार, मददगार और शानदार मेहमाननवाज़। बहुत लंबा साथ रहा है न्यूज़ रूम में। बहुत सी यादें हैं। मन बहुत दुःखी है। सुमित जी को श्रद्धांजलि। परिवार से मिली सूचना के अनुसार अंत्येष्टि शाम 5 बजे निगमबोध घाट पर होगी।”


कबीर को सुनिए…

https://www.youtube.com/watch?v=02BGy21-874

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन