Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

दैनिक भास्कर मंडीदीप के संवाददाता सुनील यादव का निधन!

रायसेन (मप्र)। दैनिक भास्कर मंडीदीप के संवाददाता सुनील यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे अनिल यादव के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा निज निवास सतलापुर से निकाली गई, जो मंडीदीप श्मशान घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उपस्थित होकर दिवंगत सुनील यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


गणेश मालवीय-

ॐ शांति…. प्रिय श्री सुनील यादव, मंडीदीप के वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा दायक है। प्रिय सुनील यादव एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक सुलझे हुए समझदार इंसान भी थे। वे पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य जनक समस्याओं से संघर्ष कर रहे थे। विपरीत परिस्थिति में भी अपने आत्मविश्वास और जीवटता से संघर्षों का सामना कर वे लोगों के लिए एक उदाहरण बने।

उनके निधन से मंडीदीप नगर, पत्रकारिता जगत के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। मैं और मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है, ईश्वर परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति


सुरेंद्र पटवा-

दैनिक भास्कर, मंडीदीप के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील यादव जी के निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।

अपने सौम्य व्यवहार, सत्यनिष्ठ लेखन और सामाजिक सरोकारों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के कारण वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन