Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कोर्ट ने भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार दिनेश कुमार को सुरक्षा देने का आदेश दिया

बिलासपुर । हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकार को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उसके खिलाफ चल रहे मुकदमों में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि जीवन और शरीर की सुरक्षा का अधिकार सभी को है। इस आधार पर पत्रकार को पर्याप्त सुरक्षा देने का आदेश दिया है। दुर्ग के मालवीय नगर निवासी दिनेश कुमार पिछले 15 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे हैं। वे भ्रष्टाचार, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता के साथ अखबारों में प्रकाशित करते रहे हैं।

इसके कारण क्षेत्र के कुछ नेता और असामाजिक तत्व उनसे दुश्मनी रखे हैं। उनके खिलाफ न्यायालय में मानहानि के कई आपराधिक मुकदामे दायर किए गए हैं। कई बार पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की गई। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। मामले में जस्टिस एमएम श्रीवास्तव के कोर्ट में सुनवाई हुई। उन्होंने याचिका को निराकृत करते हुए अपने आदेश में कहा कि जीवन और शरीर की सुरक्षा का अधिकार सभी को है। उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव को याचिकाकर्ता को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उसके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन