Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये हैं ‘सूर्या समाचार’ चैनल के ख़ास चेहरे!

फिल्म सिटी से री-लॉन्च हुए सूर्या समाचार को एक महीने होने वाले हैं. 30 दिन से कम वक्त में सूर्या समाचार जनहित के मुद्दों को उठाकर लोकप्रियता की ओर बढ़ रहा है…

एडिटर-एन-चीफ मुकेश राजपूत की अगुवाई में री लॉन्च हुए सूर्या समाचार जनता और सरकार के बीच संवाद कायम करने का जरिया बन रहा है… फिलहाल सूर्या समाचार टाटा प्ले, फास्ट-वे समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म पर आ चुका है…कई और प्लेटफॉर्म पर जल्द दिखाई देगा….इसके अलावा सूर्या समाचार फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत डिजिटल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है…

तीन दशकों तक पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले और कई बड़े चैनल्स में अहम पदों पर काम कर चुके सूर्या समाचार के एडिटर-इन-चीफ मुकेश राजपूत नये विजन के साथ चैनल को नई दिशा दे रहे हैं….

सूर्या समाचार की री-लॉन्चिंग युवा और जोशीली टीम के साथ की गई है…न्यूज़18 पंजाब हरियाणा हिमाचल के आउटपुट और डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके अमित ठाकुर सूर्या समाचार में एसोसिएट एडिटर (आउटपुट) की भूमिका में हैं….अमित ठाकुर टीवी स्क्रीन पर नये-नये प्रयोग के लिए जाने जाते हैं…बेहद कम वक्त में और एग्रेसिव अंदाज में ख़बरों को स्क्रीन पर उतारने में अमित काफी माहिर हैं…

न्यूज़18 में इनपुट की जिम्मेदारी संभाल चुके राज ठाकुर को सूर्या समाचार में एसोसिएट एडिटर(इनपुट) बनाया गया है….राज ठाकुर को एंकरिंग में भी लंबा तजुर्बा है…राज ठाकुर यहां ‘राज़ की बात’ के नाम से अपना शो कर रहे हैं….

एंकरिंग में अच्छा ख़ासा अनुभव रखने वाली शारदा सरोहा गोयत भी सूर्या समाचार में प्रमुख भूमिका में हैं…वो कई बुलेटिन में योगदान करने के साथ-साथ अपना खुद का शो ‘सूर्या विशेष’ भी कर रही हैं….

चैनल में दो और चेहरे लीड रोल में हैं…जिसमें दस सालों का पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले नवीन चौधरी आउटपुट हेड हैं…जबकि फोकस और न्यूज़18 जैसे बड़े चैनल्स में काम कर चुके सर्वेश मिश्रा इनपुट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं…

वहीं कई चैनलों में काम कर चुकी और सूर्या समाचार में कंसल्टिंग एडिटर ज्वाइन करने वाली अजीता जैन मॉर्निंग शो की जिम्मेदारी संभाल रही हैं…ख़बरों की आपाधापी के बीच अजीता सूर्या समाचार के दर्शकों के सामने खबरों का नया फ्लेवर लेकर आ रही हैं….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन