Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्या ने शीला दीक्षित को बताया ‘रिजेक्टेड माल’!

उत्तर प्रदेश के राजनीतिज्ञ, पूर्व मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की ओर से नेता विरोधी दल रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा शीला दीक्षित पर अनैतिक टिप्पणी करके उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले एक और राजनीतिक विवाद की स्थापना कर दी हैI मौर्य ने कहा कि ”कांग्रेस के नेता नारा देंगे युवाओं का और दिल्ली का रिजेक्टेड माल लाकर उत्त्तर प्रदेश में बिठाएंगे। इससे यह बात साबित होती है कि कांग्रेस के पास नेताओं का अभाव है। आज यही कारण है जो मोहरा दिल्ली में पिट चुका है उसी मोहरे की बिसात पर उत्त्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देखने वाली कांग्रेस कहीं न कहीं अपने को अंधेरे में रख रही है।”

बहुजन समाज पार्टी से बगावत कर चुके मौर्य ने यूपी में कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित पर यह शर्मनाक बयान यूपी के श्रावस्ती में पत्रकारों के सवाल के जवाब दिया। इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खासी नाराजगी दिखी। कार्यकर्ताओं ने स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी मुखिया मायावती पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मायावती के भीतर पैसे की हवस पैदा हो गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन