Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

तेलंगाना के केबलवाले टीडीसैट में, सुनवाई 19 मार्च को

मुंबई: तेलंगाना केबल ऑपरेटर्स फेडरेशन अनधिकृत तरीके से स्टार इंडिया के चैनलों को बंद करने के कारण मल्टी सिस्टम ऑपरेटर इंडसइंड मीडिया एंड कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आईएमसीएल) के खिलाफ दूरसंचार विवाद निपटान व अपीलीय ट्राइब्यूनल (टीडीसैट) में चला गया है।

एमएसओ डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (डैस) के क्षेत्रों में रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (रियो) के आधार पर 10 नवंबर 2014 से स्टार चैनलों को दिखा रहा है। ट्राइब्यूनल द्वारा टीसीओएफ की शिकायत वाले पत्र को एक याचिका के रूप में ले लिया गया है। ट्राइब्यूनल ने फेडरेशन की ओर से अमिकस क्यूरी (अदालत में किसी मामले में बिना पक्षपात वाला सलाहकार) के रूप में सहायता करने के लिए एडवोकेट वाडीवेल्लू दिनदयालन से अनुरोध किया है। टीसीओएफ के प्रमुख यू रमेश और सदस्य आरडी दामोदरन फेडरेशन की ओर से एक उपयुक्त याचिका दायर करने में दिनदयालन की मदद करने के लिए जानकारी देंगे। इस मामले की सुनवाई 19 मार्च को रखी गई है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन