Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

थाना अधिकारी के खिलाफ खबर छापने पर ‘पत्रिका’ के प्रभारी और संवाददाता के खिलाफ केस

राजस्थान पत्रिका भी सोशल मीडिया की पर वायरल खबर का शिकार हो गया। बूंदी जिले के इंद्रगढ़ थाना अधिकारी के नाम से एक मैसेज ह्वाट्सअप पर वायरल हो रहा था। इसमें थाना अधिकारी पर अश्लील वीडियो सेंड करने का आरोप था. बूंदी पत्रिका की टीम ने भी इस वायरल मैसेज वाली खबर को अपने अख़बार में छाप दिया।

खबर में एसपी का वर्जन भी छपा है जिसमें उन्होंने मामले की जाँच करवाने की बात कही है। उधर खबर छपने के बाद ‘थानाधिकारी द्वारा अश्लील मेसेज शेयर करने की शिकायत’ नाम से खबर छपने के बाद इंदरगढ़ थाना अधिकारी ने पत्रिका के बूंदी प्रभारी एवं सवांददाता के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है।

सदर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 292 सहित 6 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफआइआर में अश्लील मैसेज के आरोप में फंसे थानाधिकारी द्वारा कहा गया है कि बिना जाँच पड़ताल किये ही खबर छापी जिससे उनकी महकमे एवं समाज में बदनामी हुई जबकि यह अश्लील मैसेज सेंड करने की हरकत किसी सिरफिरे द्वारा किया गया है।

थाना अधिकारी का कहना है कि ग़लत खबर वायरल करने के लिए फर्जी नंबर एवं उनके फोटो का इस्तमाल किया गया है। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है। इलाके का कोई व्यक्ति है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले की पुलिस जाँच कर रही है। उधर मामला दर्ज करने के बाद पत्रिका बूंदी के स्टाफ के पसीने छूट गए हैं क्योंकि मामले में पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर पत्रिका की खबर को गलत करार करने की कोशिश की है।

उक्त मामले की पुलिस एफआईआर एवं पत्रिका की खबर की कॉपी संलग्न है –


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन