Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कामेडियन को थप्पड़ मारने वाले अभिनेता पर कुछ यूँ पड़ा ‘थप्पड़’!

सुशील मानव-

94 वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में मेजबान क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स’ ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए अभिनेता विल स्मिथ पर ऑस्कर या अकादमी के किसी भी अन्य सामरोह में शामिल होने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। स्मिथ की हरकत पर अकादमी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं। लेकिन बीमारी और महिला के गंजेपन का मजाक बनाने वाले क्रिस रॉड पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने रविवार को ऑस्कर समारोह के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को उस समय थप्पड़ जड़ दिया था जब उन्होंने विल स्मिथ की जीवनसाथी जेडा स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। गौरतलब है कि विल स्मिथ की जीवनसाथी जेडा स्मिथ एलोपेसिया नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसमें सिर के बाल झड़ने लगते हैं जिसके चलते पिछले साल उन्होंने अपने सिर के बाल मुंडा लिए।

ऑस्कर समारोह में शामिल होने के लिए जेडा स्मिथ पति विल के साथ गंजे सिर के साथ ही पहुंची थी। समारोह के दौरान जब कॉमेडियन क्रिस रॉक एक अवार्ड की घोषणा करने स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने जेड स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया। क्रिस ने कहा कि वह जेडा को जीआई जेन के सीक्वेल में देखना चाहते हैं। जी आई जेन 1997 में आई फिल्म थी जिसमें डेमी मूर ने एक गंजे सिर वाली महिला की भूमिका की थी। इसके बाद विल स्मिथ स्टेज पर पहुंचे और क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया।

जिस समय विल ने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा ऑस्कर का लाइव प्रसारण किया जा रहा था और इस घटना को पूरी दुनिया ने देखा। इसके 40 मिनट बाद ही विल स्मिथ को किंग रिचर्ड के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। अवार्ड लेने के दौरान मंच से विल स्मिथ ने स्टेज पर हुई घटना के लिए माफी मांगी हालांकि उन्होंने क्रिस रॉक का नाम नहीं लिया।

बाद में विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी है। कल रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। मेरे खर्च पर चुटकुले मेरे काम का हिस्सा हैं, लेकिन जैडा की चिकित्सा स्थिति के बारे में एक मजाक मेरे लिए सहन करने के लिए बहुत अधिक था और मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की।”

स्मिथ ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैं लाइन से बाहर था और मैं गलत था। मैं शर्मिदा हूं और मेरे कार्यों से उस आदमी का संकेत नहीं मिला जो मैं बनना चाहता हूं। प्यार की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन