Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

ठेकेदार ने पत्रकार को दी धमकी (सुनें टेप)

डिंडोरी जिले से खबर है कि ठेकेदार ने चैनल के पत्रकार को फोन पर धमकी दी. मझियाख़ार में बन रहे पुल में मजदूरों का कर रहा था शोषण. गिट्टी रेत की जगह डस्ट से करा रहा था काम.  फोन से जानकारी चाहे जाने पर फोन पर ही ठेकेदार ने दी धमकी. इसकी शिकायत गाडा सरई थाने में की गई है.  आर ई एस विभाग द्वारा माझिया खार ग्राम पंचायत के चक रार नदी पर पुल बनवाया जा रहा है. यहां मजदूरों ने शिकायत की क़ि ठेकेदार द्वारा 120 रुपये मजदूरी दी जा रही है. इसके बाद पत्रकार अभिमन्यु द्वारा फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो ठेकेदार अजित त्रिपाठी ने धमकी दी.

पत्रकार दीपक ताम्रकार ने बताया कि डिंडौरी में पत्रकारो ने दिखाई एकता. इसके बाद ही ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज हो पाया. दीपक के मुताबिक वे और उनके एक पत्रकार साथी अभिमन्यु घटिया निर्माण कार्य की समस्या को उजागर करने सुकुलपुरा गाँव के मझियखार पहुँचे जहां 94 लाख के पुल के काम में न तो मजदूरी सही दी जा रही थी और न ही मटेरियल का उपयोग सही किया जा रहा था. हैरत की बात तो ये है कि जिस जगह निर्माण कार्य हो रहा था वहां मौके पर न तो विभाग का कर्मचारी देखने पंहुचा और न ही खुद ठेकेदार. ग्रामीणों के हक़ की बात के लिए जब पत्रकार साथी ने इसकी जानकारी ठेकेदार से फ़ोन से लेनी चाही तो ठेकेदार भड़क गए और पत्रकार साथी से फ़ोन पर अभद्रता करने लगे. ठेकेदार अजित त्रिपाठी शायद शहडोल के बताये जा रहे हैं, जिन्हें फ़ोन पर बात करने की जरा भी तमीज नहीं है.

सुनिए ये टेप जिसमें ठेकेदार धमकी दे रहे हैं. नीचे क्लिक करें:

https://www.youtube.com/watch?v=le8uoXBGjE4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन